बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा दारागंज विद्यालय में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित

जबलपुर दर्पण। बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति बाजपुर रूद्रपुर उत्तराखंड संस्था के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार बुलंदी संस्था द्वारा हिन्दी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। संस्था द्वारा देश भर के स्कूलों में चित्रकला, निबंध व स्वरचित कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी संरक्षक पंकज शर्मा राष्ट्रीय सचिव मातृका बहुगुणा के दिशानिर्देश में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं जिसके अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय दारागंज नगर क्षेत्र प्रयागराज उत्तर प्रदेश में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में नीरज रविदास प्रथम ,राधिका द्वितीय और अल्फ़िज़ा तृतीय तथा निबंध प्रतियोगिता में आर्यन श्रीवास्तव प्रथम और अंश श्रीवास्तव द्वितीय स्थान पर रहे। विद्यालय के कार्यक्रम आयोजन में ज्योति कैथवास, मीनू,गरिमा मिश्रा, बलवंत दास आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।



