पांचवें दिन भी जारी रहा स्व सहायता समूह के महिलाओं की हड़ताल, समर्थन में पहुंचे जिपं अध्यक्ष रूदेश परस्ते

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले भर में प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ मध्य प्रदेश भोपाल के बैनर तले जिले की महिलाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जहां उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में हड़ताल कर रही महिलाओं के बीच शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते और जिला पंचायत सदस्य हीरा परस्ते हड़ताली महिलाओं से मिलकर उनका हालचाल जाना। स्व सहायता समूह की महिलाओं के बीच पहुंचे श्री परस्ते ने उनकी मांगों को जयाज बताते हुए उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचने की बात कही है। बताया गया कि मध्य-प्रदेश के सभी जिलों में महिलाएं 25 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं, स्व सहायता समूह की महिलाओं के हड़ताल पर होने से सरकारी स्कूलों सहित आंगनवाड़ी केन्द्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के बाद भी मध्यान्ह भोजन के कार्य प्रभावित हैं। इसी क्रम में जिले भर के स्व सहायता समूह की महिलाएं हड़ताल है, हड़ताल की रूपरेखा को लेकर संगठन पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है। पूर्व वर्षों की भांति प्रदेश संगठन ने 25 सितंबर से चूल्हा बंद आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल पुन प्रारंभ की गई है, जिससे सरकारी स्कूलों में कार्यरत्त महिलाएं सहित रसोईया संघ हड़ताल पर होने से स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में मध्यान्ह भोजन के कार्य वैकल्पिक व्यवस्थाओं के बाद भी प्रभावित है। संगठन पदाधिकारी ने जानकारी में बताया कि जब तक सरकार उनकी प्रमुख मांगों को पूरा नहीं करतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। अगर ऐसा होता है तो हड़ताल लम्बे समय तक हड़ताल जारी रहेगी, जिससे सरकारी स्कूलों में बच्चों के मध्यान्ह भोजन सहित सांझा चूल्हा के कार्य प्रभावित होंगे। बताया गया कि स्व सहायता समूह की महिलाओं की प्रमुख मांगों में प्रति छात्र मिलने वाली राशि में बढ़ोत्तरी, सरकारी राशन की दुकान से मिलने वाली चावल, गेहूं की मात्रा बढ़ाने व रसोईया को मिलने वाली वेतन में इजाफा सहित अन्य प्रमुख मांगे हैं। हड़ताल के दौरान बिददू विश्वकर्मा, हेमवती बाई, जानकी बाई, श्यामवती बाई ठाकुर,सरोज तिवारी, भागवती बाई, उर्मिला ठाकुर, सावित्री बाई सहित दर्जनों महिलाएं हर दिन बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी मांगों को बुलंद कर रही है।



