डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

कांग्रेस समर्थित कम्प्यूटर बाबा का डिंडोरी आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कांग्रेस समर्थित कंम्पयूटर बाबा का डिंडोरी आगमन के दौरान जिला मुख्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष जावेद इकबाल और युवा नेता बेटू मरकाम के नेतृत्व में दिन शनिवार को नगर में गौ माता बचाओ यात्रा के सरंक्षक कम्पयूटर बाबा का और यात्रा में शामिल सन्त समाज का युवाओं द्वारा नगर के मध्य भारत माता चौक पर भव्य स्वागत किया गया। कम्प्यूटर बाबा ने नगर के भारत माता चोक से नर्मदा जी के डेम घाट तक पैदल सन्त समाज व कांग्रेस के साथियों के साथ पहुँचकर माँ नर्मदा में पूजन अर्चना कर दर्शन कर प्रदेश में गौ माता बचाओ का समस्त युवाओं महिलाओं व समाजसेवियों को संकल्प भी दिलाया। डिंडोरी पहुंचे कंम्पयूटर बाबा ने आव्हान किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पुनः वृहद स्तर पर गौ शाला का निर्माण कराया जाएगा, साथ ही गौ सेवकों को सरकार से पुरस्कृत भी कराया जाएगा। माँ नर्मदा दर्शन के पश्चात कम्प्यूटर बाबा समस्त सन्त समाज व साथियों के साथ नगर के प्रतिष्ठित वैश्य परिवार कांग्रेस नेता ईश्वर वैश्य के घर पहुँचकर स्वल्पाहार भी किया और नगर से आए हुए श्रद्धालुओं से घर पर ही मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व पार्षद सैफ़ी खान, हरिराज बिलिया, पुलकित शुक्ला, सुनील माखीजा, शुभम पांडे सहित दर्जनों की संख्या में उनके समर्थक व अनुयाई मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page