गांधी जयंती पर शक्ति भवन एम पी ई बी के कर्मचारी मौन धरने पर बैठे विभिन्न मांगों को लेकर

जबलपुर दर्पण। अभियन्ता संघ,यूनाइटेड फोरम,पावर इंजीनियर असोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से तृतीय चरण में गांधी जयंती पर शांति पूर्ण एवं अहिंसा रूपी संयुक्त संघर्ष का आगाज किया, इसके पूर्व प्रथम चरण में 26-9-2023 को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सोपा था,द्वितीय चरण में समस्त विधुत कर्मियों ने वर्क टू रूल के अनुसार कार्य बहिष्कार किया था
प्रमुख सचिव ऊर्जा द्वारा अभियन्ता संघ को लिखित आश्वासन देने के बाद भी आज तक कोई मांग पूर्ण नही की गई, प्रमुख मांगे निम्न प्रकार है 1) जिसमे ऊर्जा विभाग की उत्तरवर्ती कंपनियो में निजीकरण नही किया जाए, 2) सातवें वेतनमान कि संरचना में विद्युत कंपनियों द्वारा परीलिक्षित ओ3 स्टार कॉलम को तत्काल विलोपित कर पे बैंड 4 का वेतनमान समान रूप से प्रदान किया जाए, 3)राज्य विधुत मण्डल के कर्मियों की पेंशन ट्रेजरी से दिया जाए एवं 2006 के उपरांत नियुक्त किए गए कार्मिकों को ओल्ड पेंशन प्रदान की जाए, 4) संविदा कर्मियों की सेवा शर्ते सुरक्षित की जाए, 5) आउट सोर्स कर्मियों की सेवा सुरक्षित कर दुर्घटना बीमा 20 लाख तक प्रदान किया जाए, 6) कर्मचारियों की सभी वेतन विसंगति दूर की जाए, 7) संघठनत्मक संरचना ओ.एस. का जल्द से जल्द निर्धारण किया जाए, अब विधुत कर्मी बहुत आक्रोश में है एवं शासन प्रशासन से आमने सामने की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं 6-अक्टूबर-2023 से संमस्त विधुत कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे, अभियन्ता संघ की तरफ से हितेश तिवारी,विकास शुक्ला, इमरान खान,सुरेश त्रिवेदी, सोनू पांडेय, नेहा सिंह, नरेंद्र चन्देल, विकास श्रीवास्तव, नेहा सिंह, प्रशांत सिंह भदोरिया, पी के पचौरी, उदित अग्रवाल, , अंबिकेश शुक्ला, इक़बाल खान, जितेंद्र तिवारी, अंजू निखरे ,गरिमा सिंह, , श्रेया घोस, श्रद्धा तिवारी, रश्मी गुलाटी, स्मिता दत्ता,दुर्गा कुम्हारे, मनीष श्रीवास, नवीन भारती नरेंद्र पटेल, अभिषेक खटीक, कविंद्र अहिरवार, मोहनीश वाडीवा, बिंदु झा, ऋषि शाही, सौरभ शुक्ला, कुशल जैन, दीपक कुमार, अजय सिंह, पिंटू यादव, गौरव साहू, श्री अमित हलदर, अजीत सिंह चौहान, विवेक करारे, संग्राम सिंह, नरेंद्र तिवारी, अतुल यादव, प्रसांत गुप्ता, आदि सैकड़ों की संख्या में अभियंता और कर्मचारी उपस्थित रहे, नरेंद्र सिंह चंदेल प्रचार सचिव मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ



