जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

रेवा की राह पत्रिका का हुआ विमोचन

जबलपुर दर्पण। रेवा की राह पत्रिका का वार्षिक आयोजन दिनांक 2 अक्टूबर को रानी दुर्गावती संग्रहालय स्थित हीरालाल राय कला विथिका में संपन्न हुआ, उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. छाया राय ने की, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार काशीनाथ शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ प्राची सक्सेना रही, डॉक्टर छाया राय रेवा की राह पत्रिका की सराहना करते हुए कहा की पत्रिका के माध्यम से नर्मदा संरक्षण के ऊपर किया जा रहे कार्य सराहनीय हैं, हम सभी को आगे आकर ऐसे कार्य करना चाहिए, डॉक्टर प्राची सक्सेना ने अपने वक्तव्य में कहा कि रेवा हम सब की है और हम सभी को अपने-अपने स्तर पर इसको को साफ बनाए, रखने के लिए कुछ ना कुछ कार्य अवश्य करना चाहिए, उन्होंने पत्रिका के संस्थापक एवं संपादक विनीत जी को उनके कार्य के लिए शुभकामनाएं दी, मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार काशीनाथ जी ने कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज के युग में पत्रिका को लगातार बनाए रखना वा उसे सुचारू रूप से चलाना बहुत ही कठिन कार्य है मैं ऐसे कार्य की सराहना करता हूं कार्यक्रम में महात्मा गांधी पर केंद्रित पत्रिका का लोकार्पण किया गया, तत्पश्चात शहर के जाने-माने गायक श्री दिलीप कोरी द्वारा शानदार भजनों गजलों एवं सदाबहार नागमन की प्रस्तुति दी गई, इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ चित्रकार श्री शरणजीत गुरु द्वारा चित्रकला में विभिन्न माध्यमों से उकेरे गए गांधी जी के चित्रों की एक प्रदर्शनी भी दर्शकों के अवलोकनाथ के लिए लगाई गई, इस प्रदर्शनी का भी भरपूर आनंद कला प्रेमियों ने लिया, और चित्रों की सराहना की, इस कार्यक्रम में डॉक्टर हर्ष तिवारी, मुकुल यादव, अनिमेष शुक्ला, राजेंद्र तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, मल्हार यादव, आयुष्मान ने सहयोग प्रदान किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page