जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राष्ट्रपति महात्मा गांधी को अपमानित करने वाले शख्स पर एफआईआर दर्ज

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्य रघु तिवारी के नेतृत्व में आज जबलपुर के ओमती थाने में राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी का अपमान करने वालों एवं बापू के हत्यारे गोडसे जिंदाबाद का व्हाट्सएप मैसेज चलाने वाले शख्स पर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना ओमती में हंगामा कर कार्यवाही की मांग की।एड श्रीकांत विश्वकर्मा एवं सिद्धांत जैन ने बताया कि देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर ०२ अक्टूबर को वाहट्सएप ग्रुप में बापू की शहादत को अपमानित करते हुए हत्या में प्रयुक्त हत्यार की फोटो डालकर पूज्य बापू को अपमानित करते हुए स्वतंत्र भारत के पहले आतंकवादी नाथूराम गोडसे के जिंदाबाद के मैसेज चलाए गए। जिससे देश के राष्ट्रपिता का अपमान से देश के करोड़ो नागरिकों के भावनाओं को आघात पहुँचा है, युवा कांग्रेस दोषियों पर पहली कार्रवाई की पुलिस प्रशासन से मांग करती है अन्यथा कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर युवक कांग्रेस बापू की प्रतिमा प्रधानमंत्री जी को भेंट कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page