जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर में 6 सौ से अधिक हितग्राही हुए लाभांवित

सर्वाधिक 365 प्रकरण संभाग क्रमांक 15 सुहागी में हुए प्राप्त

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम द्वारा 2 वार्डो में शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 6 सौ से अधिक हितग्राही लाभांवित हुए। प्रभारी निगमायुक्त महेश कुमार कोरी के द्वारा शहर के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने कार्य योजना बनाई गयी है, जिसके अंतर्गत वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 31 अक्टूबर तक वार्डो में लगेगें। सहायक आयुक्त श्रीमती अंकिता जैन ने बताया कि आज नगर निगम के 2 वार्डो में आयोजित शिविर के दौरान 6 सौ से अधिक हितग्राही पहुॅंचे और मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया। उन्होंने बताया कि आज हितग्राहियों के सर्वाधिक 365 प्रकरण संभाग क्रमांक 15 सुहागी में प्राप्त हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page