कृषि विज्ञान केन्द्र डिंडोरी में सम्पन्न हुई अभाविप की बैठक

कार्ययोजना तैयार करके कार्यकारिणी गठन को लेकर हुई चर्चा
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक पिछले दिनों कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी में आयोजित की गई। बताया गया कि बैठक में कार्यकारिणी गठन करने सहित संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई है। पिछले दिनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला स्तरीय बैठक में विभागीय संगठन मंत्री रामाधार सिंह के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के होने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया गया साथ ही आगामी कार्ययोजना बनाने चर्चा कि गई। बैठक के दौरान जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी द्वारा जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भाग के नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें जिला राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख शिल्पा बर्मन, जिला एस एफ डी प्रमुख लक्ष्मण सिंह चंदेल, जिला एस एस एस प्रमुख शिल्पी साहू, जिला क्रीड़ा प्रमुख पुष्पराज टांडिया, डिंडोरी भाग संयोजक निदा खान, बजाग भाग संयोजक हिमांशु साहू, शाहपुरा भाग संयोजक नीरज राजपूत, को बनाया गया है। इसी तरह जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी द्वारा जिले के शासकीय अशासकीय शिक्षण संस्थान में सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था स्थापित करने हेतु कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैश, जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी, प्रो. विकास जैन डिंडोरी नगर मंत्री धीरेंद्र चक्रवर्ती, शिवानी बर्मन, समनापुर नगर उपाध्यक्ष सुलभ मांझी, समनापुर नगर मंत्री अनुराग केसवानी , करंजिया सह मंत्री हेमंत कुमार मरावी, ठाकुर लाल, गड़ासरई नगर सह मंत्री जतिन साहू , आकाश साहू एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।



