जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पूर्व वित्त मंत्री ने 75 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

जबलपुर दर्पण। पश्चिम विधानसभा से विधायक व प्रदेश सरकार में पूर्व वित्त मंत्री श्री तरुण भनोत के कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पिछले तीन दिनों में पूर्व मंत्री श्री भनोत के द्वारा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के इंदिरा गांधी, वीर सावरकर, शहीद गुलाब सिंह एवं ग्वारीघाट वार्ड में लगभग 75 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जिसमे गार्डन के उन्नयन, सड़क डामरीकारण, शेड जैसे जनहित के विकास कार्य शामिल है | इसके अलावा ग्वारीघाट वार्ड अंतर्गत अवधपुरी कॉलोनी के सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्रीय जनता की मांग पर मेरे स्वयं के व्यय पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, आज उसका भी इन्स्टलैशन का कार्य पूरा हो चुका हैं | इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम कॉंग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्रीय समस्त गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page