अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गोहलपुर अंतर्गत मछली मार्केट में उपद्रव करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता। गोहलपुर थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार उप निरीक्षक हेमंत शर्मा उम्र 24 वर्ष पुलिस लाईन आरमोरर शाखा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि एसटीएफ बल,पुलिस लाईन जबलपुर से डियूटी हेतु भेजे गये थे,पुलिस बल के साथ ईद मिलादउन्नवी पर्व पर कानून व्यवस्था डियूटी में आया था जहॉ गोहलपुर,कोतवाली थाने का बल भी मौजूद था डियूटी के दौरान मछली माकेर्ट चौराहे पर डियूटी कर शासकीय कर्तव्य का निर्वहन कर रहा था दोपहर 3-15 बजे ईद मिलादउन्नवी पर्व का विशाल जुलूस मछली मार्केट चौराहे पर आया, जुलूस में शामिल भीड़ ने धार्मिक रूप से उन्मादित होकर चिल्लाकर पुलिस प्रशासन एवं सरकार के विरूद्ध आपत्तिजनक नारेबाजी करतेे हुये बोले रहे थे कि जो हम से टकरायेगा चूर चूर हो जायेगा,जुलूस मे शामिल असामजिक तत्व बल पूर्वक पुलिस बेैरेकेटिंग तोड़कर मछली मार्केट से मिलौनीगंज की ओर संवेदनशील क्षेत्र मे प्रवेश कर गये, जिन्हें उसने एवं डियूटी पर लगे अन्य अधिकारियों एव कर्मचारियों के द्वारा लगातार अपील कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के आदेशानुसार कोरोना गाईड लाईन का पालन करने हेतु बोला गया और एनाउसमेंट भी किया जाता रहा तभी अचानक जुलूस की भीड़ ने अत्यंत आक्रोशित होकर पुलिस स्टाफ को जान से मारने की नियत से बम जलाकर उस पर तथा पुलिस स्टाफ के ऊपर फैंकने लगे जिससे एक बम उसकेे सिर पर फट गया जिससे उसे चोट लगकर खून निकला, जुलूस की भीड़ को पुलिस स्टाफ के ऊपर बम फैंकने से मना करने का लगातार एनाउसमेंट किया जाता रहा पर जुलूस में शामिल लोगों के द्वारा पुलिस स्टाफ के ऊपर लगातार बम फैंक रहे थे जुलूस की भीड़ ने पत्थर बाजी भी करना शुरू कर दिया और पत्थर मारकर उसके साथ डियूटी कर रहे अन्य कर्मचारियों को चोटें पहुचाई,पत्थर लगने से आरक्षक हरबल अहिरवार, प्रधान आरक्षक श्यामलाल, आरक्षक सत्यपाल मेेहरा, अरविन्द कुमार,थाना कोतवाली के आरक्षक पंकज सनोडिया, एवं अन्य पुलिस स्टाफ को चोटें आयीं है। जुलूस में हजारों लोग शामिल थे जिनमें से मोहम्मद जुनेैद जैकी निवासी अनवरगंज हनुमानताल,जीशान पान वाला,फरहान खान, अमान खान,जिया खान, तनवीर अंसारी,रियाज जनरल स्टोर,अजहर मंसूरी, सगीर अरशद , अहद,असफाक असर्फी, वाजिद रजा,हसीब, रफीक,गुलाम रसूल, समीर मोटा, निवासी मंसूराबाद,मोनू पाया निवासी मंसूराबाद, एवं अन्य 50-60 उपद्रवी ने मिलकर मछली मार्केट चौराहे पर लगातार घूमकर पुलिस प्रशासन के विरूद्ध आपत्तिजनक नारेबाजी करते हुये गाली गलौज कर रहे थे । मोहम्मद जुनैन,जैकी फिर से बम जलाकर पुलिस स्टाफ पर फैंककर भागने लगे तो हमारे स्टाफ ने उसे दोड़कर पकड़ने का प्रयास किया जिससे नीचे पत्थरों पर स्वतः जोर से गिरने के कारण मोहम्मद जुनैद को चोटें आयीं हैं जिसे पुलिस स्टाफ ने पकड़ लिया मौके पर मोहम्मद जुनैद को पकडकर पूछताछ करने पर अपने उपद्रवी साथियों के साथ मिलकर घटना करना बताया है। रिपोर्ट पर अपराध क्र 912/21 विस्फोटक अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा घटित घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक शहर रोहित काशवानी के नेतृत्व में गठित टीम के नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर, थाना प्रभारी गोहलपुर, हनुमानताल,कोतवाली, कैंट,खमरिया के द्वारा पतासाजी कर घेराबंदी करते हुये दबिश देकर आरोपी मोह.जुनैद, समीर,सुहेल मंसूरी, तौहीद अंसारी,मोह. शकील,तनवीर,मोह. हसीब,अमजद,फारूख,जावेद,समीर,शहबाज को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया है। वीडियो फुटेज संकलित कर अन्य आरोपियों की पहचान कर गठित टीम के द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page