विधायक अजय विश्नोई जबलपुर दर्पण अखबार की खबर पढ़ते हुए

जबलपुर दर्पण नगर संवाददाता पाटन। जबलपुर जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र से विधायक अजय विश्नोई जबलपुर दर्पण समाचार की खबरों की प्रशंसा करते हुए हमारे संवाददाता से चर्चा के दौरान कहा कि जबलपुर दर्पण अखबार निडर व निष्पक्ष खबरों के साथ ही समाज हितों में अपनी अच्छी खबरो के लिए चर्चित हैं। जबलपुर दर्पण अखबार के सम्पादक एवं रिपोर्टर लगातार क्षेत्र से जुड़ी हुई विभिन्न प्रकार की समस्या को अपनी खबरो के माध्यम से प्रकाशित करते चले आ रहे हैं। आज मुझें गर्व है कि मेरे क्षेत्र की समस्याओं को देखर मुझे रूबरू कराते रहते हैं।जिससे क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण मेरे द्वारा जल्द पूरा करने की कोशिस की जाती हैं। आप ऐसे ही जनता से जुड़े मुद्दे एवं समस्या को अपनी खबरो के माध्यम से समाज,जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से उठाते रहिए यही मेरी शुभकामनाएं है जबलपुर दर्पण परिवार के लिये



