श्री हरि त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पुजारी की सड़क दुघर्टना में अकास्मिक मौत

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय में स्थित श्री हरि त्र्यंबकेश्वर मंदिर में पुजारी रहें संत की सड़क दुघर्टना में पिछले दिनों अकास्मिक मौत हो गई है। बताया गया कि मुख्यालय स्थित मंदिर में परिसर कुटी में निवासरत पूज्य संत की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन से संत समाज में शोक की लहर है। जानकारी में बताया गया कि श्री हरि त्र्यंबकेश्वर मंदिर को इन दिनों इतना भव्य स्वरूप बनाने में बाबाजी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा है। मंदिर परिसर में आए दिन धर्म की अलख जगाने कई विशाल कार्यक्रमों के आयोजन होते आ रहे हैं। संत के अनुयाई बताते हैं कि उनके उपदेश और विचार सदा धर्म के प्रचार, समाजिक हित व राष्ट्रहित में होती थी, उनकी सड़क दुघर्टना में हुई अकास्मिक मौत से उनके अनुयाई सहित संत समाज ने दुःख प्रकट करते हुए संवेदनाएं वक्त की है।



