जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्टार्टअप्स को सम्पूर्ण सहायता एवं प्रोत्साहन देने हर संभव करेंगे प्रयास

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति में चयनित स्टार्टअप्स को ग्रांट इन ऐड से पूर्व संस्था से एम. ओ. ए. (मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन) पर दस्तखत एवं आदान प्रदान करना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दरअसल कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान, जबलपुर के द्वारा कृषि स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन वर्ष 2019 से किया जा रहा है। स्टार्टअप्स की चयन प्रक्रिया, कौशल विकास, व्यवसाय योजना- रणनीति, उत्पाद ब्रांडिंग, विपणन, आदि से सम्बंधित विशिष्ट प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा कराया जाता है। इस कार्यक्रम को आर. के. वी. वाय. भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत तीन से चार स्तर की चयन प्रक्रिया के उपरांत स्टार्टअप्स को ग्रांट इन ऐड हेतु भारत सरकार द्वारा गठित समिति अनुमोदित करती है।
विदित हो कि 31 स्टार्टअप्स की चौथी बैच में से सिर्फ 6 स्टार्टअप्स ही इस जटिल प्रक्रिया से ग्रांट इन ऐड के लिए अनुमोदित हुये है । जिनके नाम क्रमशः श्री सुशील कुमार टांक (झाबुआ ), श्री शेखर कुमार साहू (छिंदवाड़ा), श्री स्वप्निल एस. मुलेय (महाराष्ट्र), श्री रविंद्र दिलीप कुमार वाघमारे (महाराष्ट्र), श्री मयूर पवार (महाराष्ट्र) एवं श्री योगेश कुमार गजरलवार (महाराष्ट्र ) । उक्त चयनित स्टार्टअप्स को ग्रांट इन ऐड से पूर्व संस्था से एम. ओ. ए. (मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन) पर दस्तखत एवं आदान प्रदान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. के. मिश्रा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुलपति डॉ. मिश्रा ने स्टार्टअप्स से उनकी आने वाली समस्या, व्यवसाय मॉडल, प्रोडक्ट पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं मूल्य निर्धारण पर विस्तृत चर्चा की । कुलपति डॉ. मिश्रा ने उपस्थित स्टार्टअप्स को आश्वासन दिया है कि, ज.ने.कृ.वि.वि. जबलपुर की ओर से सम्पूर्ण सहायता एवं प्रोत्साहन देने का काम किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page