तुलसी नगर महिला समिति द्वारा की गई देवी आराधना ।

जबलपुर दर्पण। नवदुर्गा समिती द्वारा तुलसी नगर तिराहा ,जय प्रकाश नारायण वार्ड में विराजित मां दुर्गा जी के समक्ष तुलसी नगर महिला समिति द्वारा महाआरती व प्रसाद वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर मध्य क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री विनय सक्सेना व श्रीमती प्रीति विनय सक्सेना जी रहे। कार्यक्रम का संयोजन समिती संरक्षक श्रीमती डॉ आशा पाण्डे जी व अध्यक्ष श्रीमती रूबी यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री मती इंदु दीक्षित द्वारा किया गया। व्यवस्थापक कोष अध्यक्षा श्रीमती मनसुख चौहान, उपाध्यक्ष श्री मती सिंधु मुकेश जैन, श्रीमती सुधा यादव,श्रीमती संतोष मिश्रा,श्री मती मधु असाठी, रहीं। आरती में श्री मती अलका पाण्डे, श्रीमती ऊषा तिवारी,सुधा दुबे, कीर्ती सोनी, लवली यादव एवम समस्त मातृशक्ति उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में तुलसी नगर मोहल्ला समिति अध्यक्ष श्री अतरलाल बिरहोलिया जी,श्री मुकेश जैन,श्री संजय सोनी व सत्तू भैया का विशेष सहयोग रहा। अनुपम दैवीय वातावरण में श्रृंगार सामग्री व प्रसाद वितरित कर सभी धर्म अनुयायियों ने मां का आशिर्वाद प्राप्त किया।



