माता के दरबार में सुहागलों का आयोजन

जबलपुर दर्पण। माँ जगदम्बा के आगमन से संस्कारधानी अतिउत्साहित हैं। सारा शहर माँ की आराधना में नौ दिन मातारानी की पूजा अर्चना में लिप्त हैं, माँ के दरबार में पंचमी से महाआरती शुरु हो जाती है, इसी तारतम्य में माँ जगदम्बा की सेवा करते हुए, रघुकुल घराना द्वारा सुहागलों का आयोजन, रामपुर चौराहा, स्थित युवा मंडल दुर्गा उत्सव समिति में किया गया, सुहागलें में सभी सुहागन महिलाओं को शृंगार का सामान चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, महावर, मिष्ठान आदि चीजों का वितरित किया गया, सभी महिलाओं ने एक दूसरे को तिलक लगाया, इस सुहागलें के कार्यक्रम का आयोजन रघुकुल घराना की सदस्या अल्का केसरवानी, स्वाति मिश्रा द्वारा किया गया। रघुकुल घराना का इसमें विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अल्का केसरवानी, स्वाति मिश्रा, कल्पना केसरवानी, संगीता पांडे, वर्तिका, सुशीला, रंजीता केसरवानी, अनीता दुबे, मोनिका, ललिता, रचना, ऊषा केसरवानी, मीना, शालू केसरवानी, कल्पना, ज्योति, सुलेखा, नीलू केसरवानी एवं दीपा का विशेष सहयोग रहा।



