जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बच्चों ने बनाई मनमोहक रंगोली

जबलपुर दर्पण। उप नगरीय क्षेत्र तिलहरी के अजय सत्य प्रकाश होम्स के प्रभु एकांटेश्वर महादेव मंदिर में दसवीं पातशाही श्री गुरु नानकदेव जी की जयंती के पूर्व संध्या पर बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में कॉलोनी के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर कलर्स फूल मनमोहक रंगोली बनाई । निर्णयक की अहम भूमिका निभाते हुए श्रीमती मनीषा शुक्ला और सुनील मसीह ने बच्चों की कला, वुद्धिमत्ता की सराहना करते हुए सर्वश्रेष्ठ रंगोली बनाने के लिए गुरमन भाटिया प्रथम, वेदांत ढींगड़ा द्वितीय और प्रियांशी रघुवंशी को तृतीय स्थान के लिए चुना। वही प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए मिश्री बुद्धदेव, उमा वरकड़े, दिव्यांश बलियान, शिवन्या‌ रागी तिवारी, शौर्य सिंह को चुना गया। विजेताओं को निर्णायक‌ श्रीमती मनीषा शुक्ला एवं सुनील मसीह‌ ने पुरस्कार भेंट कर उत्साहित किया। निर्णायक का दायित्व निभाने वाले सुनील मसीह को सोसायटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने एवं श्रीमती मनीषा शुक्ला को सोसायटी सचिव कुमार जितेंद्र सिंह व गुरुदयाल सिंह ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।इन प्रतिभा वान बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कॉलोनी के रवींद्र मक्कड़, अनिल शुक्ला, जितेंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह वरकड़े, रिमित बुद्धदेव, गुरप्रीत भाटिया, दिनेश बलियान, मानवेन्द्र तिवारी, सुखचैन टिवाना, श्रीमती शारदा मक्कड़, लक्ष्मी ठाकुर, नीतू सिंह, मनवीत भाटिया, हेतल बुद्धदेव, शिवानी बलियान, राजू रघुवंशी, गरिमा शुक्ला का योगदान अत्यंत ही सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रो रवींद्र मक्कड़ एवं अनिल शुक्ला ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page