जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सरदार पटेल लॉ कॉलेज का स्रेह मिलन विदाई समारोह धूम धाम से मनाया

जबलपुर दर्पण। सरदार पटेल लॉ कॉलेज, पिपरिया, खमरिया, कुंडम रोड,, जबलपुर द्वारा महाविद्यालय से विधि संकाय में उपाधि प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं का स्रेह मिलन विदाई समारोह का आयोजन होटल समदड़िया, बराट रोड, में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में केंट विधायक अशोक रोहाणी उपस्थित रहे, कार्यक्रम के शुभारंभ में संस्था के संचालक इंजी. प्रभात दुबे द्वारा महाविद्यालय से विधि संकाय में उपाधि प्राप्त कर चुके छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुये विधि क्षेत्र में अपना महान योगदान देकर एक भयमुक्त स्वच्छ समाज निर्माण करें हर जरूरतमंद को उसका अधिकार व न्याय दिलाये, मुख्य अतिथि केंट विधायक अशोक रोहाणी द्वारा अपने सम्बोधन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपनी शुभ कामना देते हुये कहा कि विधि का क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां छात्र-छात्राओं को भविष्य में अपार संभावना है, बस जरूरत है ईमानदारी और लगन से मेहनत कर सही दिशा में प्रयासों की तो छात्र-छात्रा नई बुलंदियों को छूकर अपना व अपने महाविद्यालय का नाम रोशन करें, l कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा अनेकों मनमोहक रंगारंग कार्यक्रमों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया ,कार्यक्रम के समापन में संस्था द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को स्मारक देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी, कार्यक्रम के आयोजन में संस्था विधि प्राध्यापक डॉ. प्रियंका दुबे, लता नडार, माधुरी साकेत, स्वर्ण विभा पांडे, वर्षा तिवारी, गौतम दास, रंजीता उमाहिया, मोहित यादव, प्रशांत रजक, आशीष पाठक, ऋतु रजक, मनीषा, इंदर कुमार का योरजिस्ट्ररहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page