जनेकृविवि के एमबीएछात्रों को अंतरराष्ट्रीय बिजनेस से कनेक्ट करायेंगे

छात्रों को उद्यमिता एवं अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की
जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा एवंकृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के संचालक डॉ. मोनी थॉमस के मार्गदर्शन मेंएम. बी. ए. एग्री बिसनेस मैनेजमेंट के छात्रों को उद्यमिता एवं अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा समय-समय पर प्रदान की जा रही है। इसी श्रृंखला मंे शुक्रवार को एम. बी. ए. एग्री बिसनेस मैनेजमेंट के छात्रों को उद्यमिता एवं अंतर्राष्ट्रीय बिजनेससे अवगत कराने कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान में दो सीनियर, आई.आई.टी. खरगपुर के पूर्व छात्र एवं रीजनल बिजनेस टेक्नॉलॉजी मैनेजर, कॉनेल कैल्डिक, बैंकॉकश्री पार्थ सारथि पचौरी एवं स्टाफ डाटा साइंटिस्ट, फ्रेश वर्क, बंगलौर स्थित कंपनी में कार्यरत श्री दुष्यंत राय ने अपने अनुभव साझा किये। दोनों एक्सपर्ट जबलपुर से सम्बन्ध रखते है और जिले के युवाओं को उद्यमिता में प्रोत्साहित करने में विशेष रूचि रखते हैं। दोनों एक्सपर्ट द्वारा अंतरराष्ट्रीय बिजनेस मापदंड एवं कार्यप्रणाली को सरल , सुगम एवं व्यवहारिक तरीके से 46 एम. बी. ए. के छात्रों एवं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े 78 एग्री स्टार्टअप्स को अवगत कराया। परिचर्चा में छात्रों से विभिन्न परिस्थितियों में व्यापारिक निर्णय या सम्बंधित अध्ययन करने से भी परिचय कराया इस दौरान छात्रों ने भी विभिन्न विषयों पर प्रश्न पुछें और उपस्थित छात्रों के जटिल प्रश्नों से अतिथिद्वय प्रभावित हुए।श्री पार्थ एवं श्री दुष्यंत ने छात्रों को निरंतर संपर्क में रहने को और भविष्य में कंपनियों से कनेक्ट कराने का भी आश्वासन दिया इसके अतिरिक्त जरुरत पड़ने पर ऑनलाइन कंसल्टेंसी एवं बिजनेस से सम्बंधित लेक्चर की निःशुल्क सेवा प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ. अनुपमा वर्मा कार्यक्रम का संचालन एम.बी. ए. अंतिम वर्ष की छात्रा आकांशा चौहान एवं आभार प्रदर्शन डॉ. लवीना शर्मा के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के निदेशक डॉ. मोनी थॉमस, श्रीमति लक्ष्मी सिंह, डॉ. दीपक पाल, श्री दीपांशु पटेल ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई एवं एम.बी.ए. के छात्रों की सहभागिता रही है।



