जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संतअलायसियस स्कूल पोलीपाथर की वार्षिक खेलकूद स्पर्धा

जबलपुर दर्पण। संत अलायसियस विद्यालय पोलीपाथर में वार्षिक खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया।जिसमें प्राथमिक शाला केछात्र-छात्राओं ने भाग लिया इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास सुदृढ़बनाना है। वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ मुख्य अतिथिडॉ. सरदूल सिंह संधू एवं विशिष्ट अतिथि श्रदे्यबिशप अल्मेड़ाकी उपस्थिति में किया गया।अतिथियों का स्वागतपौधोंके साथ किया गया एवं मुख्य अतिथि द्वारा शालेय ध्वज फहराया गया।
प्राथमिकशाला कप्तान राहुल राणातथा अन्य चार दलों के कप्तानों द्वाराशालेय मशाल को प्रज्वलित किया गया।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ करने की घोषणा की तत्पश्चात् मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा आकाश मेरंगीन गुब्बारे छोड़े गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वागत नृत्य द्वारा किया गयाइसके पश्चात् धावकों के द्वारा शपथ लिया गया।प्रमुख ध्यानाकर्षण का केंद्र बने कक्षा 1 और कक्षा2के द्वारा की गईपी.टी।तत्पश्चात्D वर्ग (कक्षा 5)एवंE वर्ग (कक्षा4) के छात्र एवं छात्राओं की 100 मीदौड़ एवं F वर्ग (कक्षा 3) के छात्र एवं छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इन दौड़ प्रतियोगिताओं के बाद विजयी प्रतिभागियों को विशिष्ट अतिथिश्रदे्ध बिशप अल्मेड़ा द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।विशिष्ट अतिथि ने अपने उद्बोधन में छात्रों को बधाई देते हुए सभी अभिभावकों को संबोधित करते हुए उनसे गुजारिश की कि वह अपने बच्चों के लिए समय निकाले। उन्होंने छात्रों को उनकी तैयारी के लिए बधाई दी।मेहनत एवं दृढ़ निश्चय से ही अपने मुकाम तक पहुँचा जा सकता है।
शाला प्रबंधकश्रदे्ध फादर एस.जी.विल्सन ने विशिष्टअतिथि का सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके बाद सभी अभिभावकों एवं दर्शकों के समक्षयोगा की प्रस्तुति हुई।योग जिससे मनुष्य में स्थिरता,धीरता और अनुशासन का जन्म होता है एवं अनुशासन से व्यक्तित्व का विकास होता है। आज के युग में योग मनुष्य के लिए कितना आवश्यक है ताकि वह अपने आप को तन और मन दोनों तरह से स्वस्थ रख सके, इस बात को उजागर करता है। सभी ने इसके महत्व को माना।
इसके पश्चात् Hवर्ग (कक्षा 1) एवं Gवर्ग (कक्षा 2) के छात्र एवं छात्राओं की 50 मी दौड़ एवं FancyRace वर्गH वर्ग (कक्षा 1) एवं G वर्ग (कक्षा 2) के छात्र एवं छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन दौड़ प्रतियोगिताओं के बाद विजय प्रतिभागियों कोशालेयप्राचार्या श्रीमतीसोमा जॉर्जद्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। कक्षा 3 से 5 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार पी.टीकी प्रस्तुति दी गई। जिनका थीम था रेनबो।
इसके बादD,E,F वर्गों के छात्र एवं छात्रों की 80 मी रिले दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।तत्पश्चात्शालेय प्रबंधक श्रदे्ध फादर एस. जी.विल्सन ने विजय प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा मार्शल आर्ट की शानदार प्रस्तुति दी गई। अभिभावकों की दौड़ ने सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया।कक्षा 3 से 5 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा एरोबिक्स कीशानदार प्रस्तुति दी गई।जमनास्टिकके शानदार करतबोदर्शकों का मन मोह लिया।इसके बाद प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च-पास्ट किया गया।जिसने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।इसके बाद जीतने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारापुरस्कार वितरित किए गए।तत्पश्चात् मुख्य अतिथि का सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।शालेय ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारा गया।शाला प्राचार्य श्रीमतीसोमा जॉर्जद्वारासमस्तशालेय परिवार को धन्यवाद दिया।चारों दलों में सेनीले दल द्वारा प्रथम स्थानप्राप्त किया गया।
मुख्य अतिथिडॉ. सरदूल सिंह संधू जी ने योग महत्व को सभी दर्शकों के सम्मुख रखाएवंइसे दैनिक जीवन में इस्तेमाल करने पर जोर दिया। योग की शक्तियों से मनुष्य अपने अंदर छुपी प्रतिभाओं को सभी के सम्मुख उजागर कर सकता है।शाला प्रबंधक श्रदे्ध फादर एस. जी.विल्सन ने मुख्य अतिथि डॉ. सरदूल सिंह संधूका सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती एलनोरजेम्स एवं श्रीमती डोरथीपॉल द्वारा किया गया।आज के समस्तकार्यक्रम प्रभारी श्रीमती स्मिता नायर एवं कुमारी ऐमा ग्रेस के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page