अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कोलमाइन्स क्षेत्र में संक्रमण का फैलाव रोकने हेतु कड़े उपाय करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

अनूपपुर से विकास ताम्रकार। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने जिले के जमुना कालरी एवं हसदेव क्षेत्र के कोलमाइंस एरिया में कार्यरत कर्मियों एवं वहां रहने वाले लोगों में कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए कड़े उपाय सुनिष्चित करने के एसईसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने इस आशय के निर्देश उक्त क्षेत्र में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यहां कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई एसईसीएल के अधिकारियों की बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मिलिंद नागदेवे, एसईसीएल जीएम हसदेव श्री करंजकर, जीएम जमुना नवनीत श्रीवास्तव, एरिया मैनेजर हसदेव बीपी सिन्हा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री ऋषि सिंघई एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ केएल दीवान उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि जमुना कालरी एवं हसदेव अंचल में कोल माइंस एरिया होने की वजह से वहां संक्रमित मरीजों की संख्या सामान्य से ज्यादा दर्ज की जा रही है। इसकी वजह छत्तीसगढ़ से आने वाले लोग और ट्रकों से क्षेत्र में आने वाले लोग, ट्रकों से आने वाले लोगों का ढाबों में खाना खाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के मूवमेंट को माना जा रहा है। इस इलाके में होने वाली शादियां भी केस बढ़ाने की वजह बन रही हैं।

कलेक्टर ने एसईसीएल के अधिकारियों से पूछा कि छत्तीसगढ़ से आने वाले लोगों को रोकने के लिए क्या किया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों से पूछा कि कालरी कालोनी के लोगों में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए आपने छत्तीसगढ़ से आने वाले लोगों के मूवमेंट को रोकने के लिए क्या किया। आपने इनकी रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसईसीएल प्रबंधन से कहा कि आप कॉलोनी के लोगों की बैठक लेकर उन्हें बताएं कि कोई भी संक्रमित व्यक्ति पंचायत में ना जाए और ना हीं क्षेत्र में घूमें।
कलेक्टर ने एसईसीएल प्रबंधन से पूछा कि कालरी क्षेत्र में एसईसीएल के अस्पताल कौन-कौन सी स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े हुए हैं। वहां ऑक्सीजन सपोर्ट है अथवा नहीं। उनमें डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की क्या स्थिति है। एसईसीएल प्रबंधन ने बताया कि आम लोगों एवं कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कोविड सेंटर हैं। कर्मचारियों एवं आम लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही हैं। कलेक्टर एसईसीएल के अधिकारियों से कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वे अपने हेड ऑफिस से आने वाले दिशा निर्देशों का लोगों से पालन कराना सुनिश्चित करें। एसईसीएल प्रबंधन ने उनके यहां की अस्पतालों में दी जा रहीं स्वास्थ सुविधाओं तथा डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की स्थिति से कलेक्टर को अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page