डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

सीसी सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया मनमानी का आरोप

  • समनापुर जनपद के डुंगरिया ग्राम पंचायत का मामला।

डिण्डौरी। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अर्तगत ग्राम पंचायत डुंगरिया गांव में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी एक बार फिर सामनें आई है। जहां सीसी सड़क निर्माण में जिम्मेदारों द्वारा गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बताया गया कि सीसी सड़क की मोटाई भी कम होनें के साथ-साथ बिना बेस डाले ही सड़क निर्माण करवाया जा रहा है।सड़क निर्माण में वाइब्रेटर मशीन का भी उपयोग नहीं किया जा रहा साथ ही मिट्टी युक्त रेत,गिट्टी के उपयोग से लोगों नें सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाये हैं। बताया गया कि पंचायत द्वारा भोला के घर से बादी के घर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य में मनमानी की जा रही है। आरोप लगाया गया कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदार सरपंच ,सचिव द्वारा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है,जिससे आने वाले कुछ वर्षों में ही लाखों रुपए के सीसी सड़क निर्माण कर जर्जर होने लगेंगे। गौरतलब है कि पिछले महीनों में ग्राम पंचायत द्वारा सीसी सड़क निर्माण के दौरान रेत की जगह डेस्ट का उपयोग किए जानें का मामला सामनें आया था,खबर प्रकाशन के बाद निर्माण कार्य को रोक दिया गया था। वर्तमान में फिर सीसी सड़क का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा करवाया जा रहा है,लेकिन एक बार फिर सड़क की गुणवत्ता पर जिम्मेंदारों का ध्यान नहीं है, जिससे ऐसा लगता है कि निर्माण कार्य केवल खानापूर्ति तक ही सीमित रह गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page