डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

अव्यवस्थाओं के बीच किया गया मच्छरदानी का वितरण

डिंडोरी। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत जाताडोंगरी गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन में पिछले दिनों मच्छरदानी का वितरण किया गया, जहां अव्यवस्था हावी रही, जिम्मेदार लोग बिना सोशल डिस्टेंसिंग बनाए ही भीड़ भाड़ में मच्छरदानी का वितरण किया गया। लोगों ने बताया कि मच्छरदानी वितरण के दौरान दर्जनों की संख्या में भीड़ भाड़ दिनभर बनी रही, जिसे रोकने जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे थे, लोग बिना मास्क लगाए ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। गौरतलब है कि शासन द्वारा चिन्हित गांव में मच्छरदानी का वितरण कराया जा रहा है, ताकि मौसमी बीमारी से बचा जा सके। जाताडोंगरी ग्राम पंचायत में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन से की गई मच्छरदानी वितरण में मनमानी करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र भवन से अव्यवस्थाओं के बीच ही सुबह से देर शाम तक मच्छरदानी का वितरण किया गया, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page