देश विदेशो में हो रहा राम भक्तो द्वारा अक्षत पूजन…..

जबलपुर दर्पण। 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश के साथ साथ विदेशो में भी भरत वंशी को अक्षत पूजन करने का सौभाग्य मिल रहा है। प्रभु श्री राम की कृपा से , प्राग ,चेक गणराज्य (यूरोप) में ” श्री राम अक्षत कलश पूजन” संपन्न हुआ | कार्यक्रम की शुरुआत कलश के परंपरागत आगमन से हुई | तत्पश्चात कलश यात्रा निकाली गयी जिसके बाद कलश का पूजन किया गया | शास्त्रोक्त कलश पूजन के बाद प्रभु श्री राम के भजन गाये गए और श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ किया गया | कार्यक्रम का समापन श्री राम की आरती के साथ संपन्न हुआ | इस कार्यक्रम में भारत के अनेक प्रांतों से यहाँ आकर बसे हुए भरतवंशी परिवार सहभागी हुए | पुणे शहर के श्री वैभव महाजन और महाजन परिवार के प्रयासों से यह अक्षत प्राग पहुंची | कार्यक्रम का आयोजन जबलपुर के श्री सौरभ और श्रीमती प्राजक्ता पेंढारकर और पुणे शहर के श्री सौरभ और श्रीमती कीर्ति देशमुख द्वारा किया गया | प्रशांत बुलख (नाशिक) के मार्गदर्शन में कलश पूजन किया गया | इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सोनल बुलख (नाशिक) , श्रीमती मुग्धा और पृथ्वीराज बालाकृष्णन (चेन्नई ), श्रीमती रमा और श्री वेंकटकृष्णन सुब्रमणियम (चेन्नई ) , सोमेश देशमुख (नांदेड़) , विनीत कश्यप (बिहार ) और श्री मनोज जोशी (पुणे) का योगदान रहा | अनेक भरतवंशी परिवार नौकरी , व्यवसाय और शिक्षा के लिए यहाँ बसे हुए हैं और प्रभु श्री राम के प्रति उनकी श्रद्धा और विश्वास उतना ही है , जितना भारत में रहनेवाले हर राम भक्त का है | प्राग में रहने वाले जबलपुर राइट टाउन निवासी सौरभ पेंढारकर ने वहां सभी राम भक्तो को एकत्रित कर घर-घर कलश यात्राएवं अक्षत पूजन कराया जा रहा है वहां भी राम मय वातावरण हो गया है सौरभ पेंढारकर राइट टाउन निवासी सतीश पेंढारकर के पुत्र हैं।



