जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मोदी सरकार ने बिना भेदभाव किया सबका विकास : सरताज मंजिल

जबलपुर दर्पण। भाजपा युवा नेता सरताज मंजिल ने बताया की देश में गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक पसमांदा तथा दबे कुचले लोगों के प्रगति एवं विकास के लिए जो कार्य वर्तमान केंद्र सरकार ने किया वो कांग्रेस की सरकार ने कभी नही किया था, किसी भी तराजू पर देख लीजिए पूरे देश में भाजपा सरकार किसी भी प्रकार का भेद किए बिना एक मंत्र को लेकर चल रही है और वो है सबका साथ, सबका विकास और इस मंत्र का अर्थ है, लोगों के अधिकार उन तक बिना किसी बाधा के पहुंचें, फिर वो चाहे जन धन योजना, ढांचागत परियोजना, डिजिटल इंडिया, आयुष्मान भारत, एलपीजी कनेक्शन, नल से पीने के जल का कनेक्‍शन, दूर-दराज के इलाकों में विद्युतीकरण एवं महिलाओं तथा समाज के समस्त वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए सराहनीय उपाय मोदी सरकार ने इन 10 सालों में किये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page