दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

नन्हें कोरोना योद्धा ने जीती जिदंगी की जंग

दमोह जिले से 25 कोरोना योद्धा हुये डिस्चार्ज

दमोह। जिले के डीसीएससी वार्ड एवं पॉलीटेक्निक कोविड केयर सेंटर से फिर अच्छी खबर आई है। जहाँ से सोमवार को कुल 20 कोरोना योद्धा स्वस्थ्य होकर अपने घरों को रवाना हुए। इसमे डीसीएससी वार्ड दमोह से 10 एवं पॉलिटेक्निक कोविड केयर सेंटर से 10 कोरोना योद्धा कोरोना योद्धा को पूर्ण स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इसी प्रकार हिण्डोरिया से 02 और जबेरा से 02 एवं हटा से 01 कोरोना योद्धा डिस्चार्ज हुए। 5 वर्षीय नन्हें कोरोना योद्धा ने कहा आज छुट्टी हो रही है। अब घर जाकर खूब खेलूंगा, टीव्ही देखूंगा, घर जा रहा हूँ, मजा आ रहा हैं। इसी प्रकार अन्य कोरोना योद्धा ने कहा यहां पर सारी व्यवस्था रही, टाईम-टू-टाईम खाना मिला, दवाईया मिली, हमें यहां किसी भी बात की कोई तकलीफ नही हुई। हमें ठीक करने मे सबसे बड़ा प्रोत्साहन डाँ पटेल सर का रहा जिन्होंने समय-समय पर हमारा मनोबल बढ़ाया, जिसकी वजह से हम जल्दी ठीक हो गये। इसी प्रकार एक अन्य योद्धा ने कहा आज मैं पूर्ण स्वस्थ्य हूँ, इसकी वजह है जिला चिकित्सालय का पूरा स्टाफ हैं। यहां अच्छी तरह से देखरेख की गई हैं, चाय नाश्ता दवाई सभी मिला, सभी का धन्यवाद। आरएमओ डाँ दिवाकर पटेल ने कहा आज डीसीएससी वार्ड दमोह से 10 एवं पॉलिटेक्निक कोविड केयर सेंटर से 10 तथा जबेरा कोविड केयर सेंटर से 02 और हिण्डोरिया कोविड केयर सेंटर से 02 कोरोना योद्धा डिस्चार्ज हो रहे हैं। इस प्रकार कुल 24 कोरोना योद्धा डिस्चार्ज किये गये। उन्होंने कहा इस प्रकार से मरीजों का डिस्चार्ज होना स्वस्थ्य होना स्वास्थ्य विभाग की टीम का प्रतिफल प्रदर्शित करता हैं और हमारा मनोबल उत्साह भी बढ़ाता हैं। डाँ पटेल ने सभी से आग्रह किया है कि विषम स्थिति निर्मित होने से पहले चेकअप करवाये जितनी जल्दी आप चेकअप करवायेगें उतनी जल्दी आप ठीक हो जायेगें। इन सभी मरीजों को स्वस्थ्य हेाने के उपरांत गरिमामय माहौल में फूल माला पहनाकर स्वागत-सम्मान के साथ यहां से विदा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page