दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

जिला स्तरीय निराकरण समिति की बैठक आयोजित

दमोह। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की नियुक्ति हेतु प्रकाशित अनंतिम सूची में प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करने हेतु प्राप्त जांच के आधार पर जिला स्तरीय निराकरण समिति की बैठक 18 एवं 21 अगस्त 2020 को दो पालियों में जिला पंचायत दमोह के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। दमोह ग्रामीण की बैठक 18 अगस्त 2020 को प्रात: 10.30 बजे से हटा परियोजना की बैठक दोपहर 12.30 बजे से तथा परियोजना पथरिया की बैठक 21 अगस्त को प्रात: 10.30 बजे से एवं बटियागढ़ परियोजना की बैठक 12.30 बजे दोपहर से आयोजित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा प्रदीप राय ने समस्त परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, सहायिका के दावा, आपत्ति निराकरण हेतु अनंतिम सूची के विरूद्ध प्राप्त दावे आपत्तियों की पूर्ण नस्ती अपने अभिमत एवं गणना पत्रक सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करते हुये संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र की समस्त आवेदिकाओं को एवं दावा, आपत्ति प्रस्तुत करने वाले आवेदिका, महिला को निर्धारित बैठक में उपस्थित होने के संबंध में सूचित किया जाये ताकि उनके समक्ष प्रस्तुत दावा, आपत्तियों का निराकरण किया जा सके, साथ ही परियोजना स्तर पर संधारित दावा आपित्त प्राप्ति पंजी, संबंधित द्वारा प्रेषित दावा, आपत्ति निराकरण सूचना पत्र एवं आवेदिका, महिला की सूचना प्राप्ति अभिस्वीकृति बैठक में समिति अध्यक्ष के समक्ष आवश्यक रूप से प्रस्तुत किये जायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page