दमोह दर्पणमध्य प्रदेश

मरीज द्वारा कॉन्टेक्ट की जानकारी छुपाये जाने पर होगी वैधानिक कार्रवाई

बैठक में सीएमएचओ को निर्देश

दमोह। कलेक्टर तरूण राठी ने कहा है कि शहर के सभी एक्सरे सेन्टर तत्काल शुरू सुनिश्चित किये जायें। यहां पर पूर्ण व्यवस्था और प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्रवाही की जायें। जिस सेन्टर द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है, ऐसे सेन्टरों के विरूद्ध उनकी निरस्ती की कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी करें। श्री राठी शाम स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक में कोराना वायरस संबंधी चर्चा कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सभी नोडल अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर तरूण राठी ने कहा कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व्यवस्था सुदृढ़ की जायें और इसे स्वास्थ्य और महिला बाल विकास के मध्य आपस में शेयर कर ली जायें, ताकि वांछित कार्रवाही निर्देशानुसार समय पर की जा सकें। उन्होंने कहा है कि कोई व्यक्ति किसी कारण से कोरोना संक्रमित हुआ और यदि उस व्यक्ति द्वारा कॉन्टेक्ट की पूर्ण जानकारी नहीं दी गई या छुपाई जाती है और बाद में वस्तुस्थिति स्पष्ट होने और प्रकरण सामने आने पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्य वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। साथ यह भी कहा कि जो व्यक्ति होम कोरोन्टीन का उल्लंघन कर रहा है, तत्काल ऐसे व्यक्ति को कोविड केयर सेन्टर में ले जायें और प्रावधानों के अनुरूप एफआईआर कराई जायें। बैठक में कलेक्टर ने कोविड-19 के संबंध में नोडल अधिकारियों से विस्तार से चर्चा करते हुए स्पष्ट दिशा निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुलसा ठाकुर, सिविल सर्जन ममता तिमोरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप राय, सहायक संचालक संजीव मिश्रा, आरएमओ डॉ दिवाकर पटैल, नोडल अधिकारी डॉ राकेश राय, डॉ गौरव जैन, डॉ अलबर्ट रेक्सन सहित अन्य संबंधित नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page