डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

लाखों रुपए खर्च करके बनाए गए स्टाफ डैंप मैं नहीं लगाया गेट

  • अनुपयोगी स्थान पर निर्माण करवाने का आरोप।

डिंडोरी/शाहपुर दर्पण। जिले में वैसे तो निर्माण कार्यों के नाम पर मनमानी करने की शिकायतें लगातार होती ही रहती है, पंचायत के जिम्मेदार निर्माण कार्य को खानापूर्ति करने में लगे रहते हैं, कमीशन के चलते निर्माण कार्यों की गुणवत्ता ठीक नहीं रहती, जिम्मेदार लोग ठेकेदारों के माध्यम से निर्माण कार्यों को करवाए जाते हैं, जिससे अधिकतर निर्माण कार्य कुछ दिनों बाद ही जर्जर होने लगते हैं। लाखों रुपए खर्च कर कराए गए निर्माण कार्य कुछ वर्षों में ही धराशाई होने लगते हैं। बताया गया कि निर्माण कार्यों के नाम पर जनपद के अधिकारियों को भी मोटी कमीशन दी जाती है, यही कारण है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते। ताजा मामला जिले के डिंडोरी जनपद अंतर्गत दर्री मोहगांव गांव में सामने आया है,जहां चौदह लाख रुपए रुपए की राशि मनमानी पूर्वक आहरण करके अनुपयोगी स्थान पर स्टॉप डैम का निर्माण कर दिया गया है, जबकि स्टाफ डेंप में आज तक गेप भी नहीं लगाए गए हैं,जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • जांच कराकर ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग।

डिंडोरी जनपद अंतर्गत के ग्राम पंचायत दर्री मोहगांव मैं सरपंच एवं सचिव की मनमानी सामने आई है, बताया गया कि शासन के द्वारा पंचायतों के विकास के लिए भरपूर पैसा पहुंचाया जाता है,लेकिन सरपंच ,सचिव पंचायतों का विकास ना करके अपना खुद का विकाश करने पर जोर देते है। जिसका उदाहरण ग्राम पंचायत दर्री मोहगांव देखा जा सकता है। आरोप है कि कुछ वर्ष पहले सरपंच एवं सचिव के द्वारा लाखों रुपए खर्च करके स्टॉप डेम का निर्माण कार्य कराया गया, लेकिन बनाएगा यह स्टाफ डेम्प अनुपयोगी है,जिसकी खबर जनपद में बैठे आला अधिकारियों को भी है लेकिन कमीशन का धंधा यहां पर हावी है ,उपयंत्री आंख मूंदकर मूल्यांकन करते हैं, गांव के विकास से अधिकारियों को कोई वास्ता नहीं होता, जबकि जनता सरपंच ,सचिव से विकास की उम्मीद लगाए बैठे रहती हैं। ग्राम पंचायत द्वारा 14 लाख रुपए की लागत से स्टॉप डेम बनाया गया, लेकिन बूंद भर पानी उपलब्ध नहीं है ,स्टॉप डेम में बरसात का पानी रोकने के लिए गेट भी नहीं लगाया गया है,जिससे पानी रोक सके। स्थानीय लोगों की माने तो स्टॉप डेम को ऐसी जगह पर बनाया गया है ,जहां ग्रामीणों का कोई उपयोग नहीं है,गांव से दूर अनुपयोगी जगह पर निर्माण कार्य करवाया गया है,जिसका ग्रामीणों के द्वारा भरपूर विरोध भी किया गया था ,लेकिन सरपंच सचिव का इन पर कोई असर नहीं हुआ।स्थानीय ग्रामीणों ने जांच कराकर पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page