डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

नल जल योजना से गांव में बंद है पानी की सप्लाई

पानी के लिए यहां-वहां भटकती है ग्रामीण महिलाएं।

डिंडोरी/समनापुर दर्पण। वैसे तो जिले भर के सैकड़ों गांव में नल जल योजना के तहत पानी का वितरण किया जा रहा है, लेकिन अधिकतर गांव में रोजाना पानी की सप्लाई नहीं की जाती, जिम्मेदार लोग बहाना बतलाकर कई दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं करते। ऐसा ही एक ताजा मामला जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया गांव में सामने आया है, जहां लगभग एक सप्ताह से नल जल योजना अंतर्गत गांव में पानी की सप्लाई बंद है। गांव में पानी की सप्लाई बंद होने से स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को यहां वहां सार्वजनिक नलों में जाकर पानी भरना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की माने तो जिम्मेदारों की मनमानी की वजह से आए दिन गांव में पानी की सप्लाई बंद रहती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है, बावजूद पानी की सप्लाई का कराए जाने कोई पहल नहीं की जा रही है।

बोरवेल में आई है खराबी।

बताया गया कि गांव में पानी की सप्लाई के लिए शासन द्वारा लाखों रुपए खर्च करके बोरवेल खुदवाया गया है,ताकि नल जल योजना के तहत गांव में पानी का वितरण किया जा सके, लेकिन मेंटेनेंस व सही रखरखाव न करने के कारण बोरवेल में खराबी आई हुई है जिसे सुधार कार्य करवाने हफ्ते बाद भी कोई पहल नहीं की जा रही। बताया गया कि खुली स्थान में बोरवेल लगाया गया है ,जिसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं, जिससे असामाजिक लोग भी बोरवेल के आसपास ही नजर आते हैं। बताया गया कि हफ्तों से बंद पड़ी बोरवेल को सुधार कार्य करवाने जिम्मेदार अभी तक कोई ठोस पहल नहीं कर रहे, जिससे दैनिक कार्यों को छोड़कर स्थानीय ग्रामीण महिलाएं पानी के लिए यहां वहां भटकते नजर आती हैं तथा गांव में लगे सार्वजनिक हैंडपंपों में काफी भीड़ होती है, जिससे काफी समय बाद महिलाओं को पानी मिल पाता है। स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द ही बंद पड़े बोरवेल को सुधार कार्य करवाए जाने की मांग की गई है, ताकि ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page