मध्य प्रदेश
जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर सागर जी महाराज ने ली समाधि

जबलपुर दर्पण. छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में शनिवार रात 2.35 बजे दिगंबर मुनि आचार्य विद्यासागर सागर जी महाराज ने अपना शरीर त्याग दिया। महाराज श्री छः माह से डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में रुके हुए थे। बताया गया कि महाराज जी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे। और शनिवार रात 2.35 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से समग्र जैन समाज में शौक की लहर छा गई है। उनके पार्थिव शरीर को रविवार दोपहर 1 बजे पंचतत्व में विलीन किया जायेगा।



