जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

उच्च पद प्रभार के आदेश शीघ्र जारी करने हेतु सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांत अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उच्च पद प्रभार हेतु काउंसलिंग के कई माह बीत जाने के बाद भी जबलपुर संभाग में आचार संहिता के बाद यह प्रक्रिया पूरी तरीके से रुकी हुई है जबकि अन्य संभागों में उच्च पद पर प्रभार के आदेश जारी हो चुके हैं l जबलपुर संभाग में उच्च पद प्रभार के आदेश जारी न होने के कारण कर्मचारियों में रोष व्याप्त हैl इसी समस्या के समाधान हेतु जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के द्वारा उच्च पद प्रभार के आदेश शीघ्र जारी करने हेतु सहायक संचालक डी के खरे के माध्यम से संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग जबलपुर को एक ज्ञापन सोपा गया, जिसमें संघ को यह आश्वासन दिया गया कि उच्च पद पर प्रभाव का शीघ्र आदेश जारी कर दिया जाएगाl संघ के रॉबर्ट मार्टिन, जियाउर्रहिम, दिनेश गोंड,आशाराम झरिया, राजेश सहारिया, डॉ.रश्मि यादव( प्रांत अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ),श्रीमती संजू राय ,श्री मती सविता खरे, देवेन्द्र भट, राकेश श्रीवास, हेमंत ठाकरे, स्टेनली नारबर्ट,ओमप्रकाश झरिया, रऊफ खान,गोपी साह,विनोद सिंह,मनीष मिश्रा,सुरेंद्र चौधरी,संतोष चौरसिया, एनोस विक्टर,आर पी खनाल,योगेश ठाकरे,संतोष शिंगौर,आलोक शर्मा, राकेश गुप्ता, रामेश्वर दुबे, मनमोहन चौधरी, फिलिप एंथोनी, दीपेश जैन,गुडविन चार्ल्स, सेख सलीम,वाहिद खान, आदि ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग जबलपुर से उच्च पद प्रभार के आदेश शीघ्र जारी करने हेतु मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page