जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विधायक पाठशाला एवं परीक्षा पर चर्चा का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। निःशुल्क स्टूडेंट कोचिंग क्लास बरेला जबलपुर में विधायक पाठशाला एवं परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पनागर विधानसभा के विधायक सुशील तिवारी उपस्थित हुए जहां विधायक इंदु तिवारी जी ने बच्चों को परीक्षा के लिए मार्गदर्शन दिया और पाठशाला से जुड़े हुए सभी विषयों पर चर्चा की साथी साथ सभी बच्चों को देश के लिए समाज के लिए और संस्कृति के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया और अपना मार्गदर्शन बच्चों को प्रदान किया इस कार्यक्रम में बरेला नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतीक दुबे पूर्व उपाध्यक्ष सोनू सोनकर पार्षद कृष्णा बर्मन दीपक सोनकर दीपेश पटेल जनपद सदस्य रामेश्वर साहू सरपंच अवधेश नवेरिया अर्पित जैन खुशी लाल साहू मुनि विश्वकर्मा मुन्ना नामदेव जी प्रवीण जैन मोंटी साहू मुकेश साहू कक्षा संचालक मयंक साहू शेख मेराज और सभी छात्राएं उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page