जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ द्वारा”प्रो. कैलाश त्यागी का सम्मान“

जबलपुर दर्पण। प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ, जबलपुर संभाग की सामान्य बैठक में आज संभागीय अध्यक्ष प्रो. अरुण शुक्ल एवं डॉ.टी.आर.नायडू द्वारा प्रो. कैलाश त्यागी, प्रांताध्यक्ष, प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया।
प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रो. अरुण शुक्ल एवं डॉ.टी.आर.नायडू जिला अध्यक्ष ने बताया कि बैठक मे दस हजार एजीपी, प्राध्यापक पदनाम, वरिष्ठ एवं प्रवर श्रेणी वेतनमान को लेकर प्राध्यापकों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। प्रो. कैलाश त्यागी ने इस संबंध में की गई कार्यवाही से सबको अवगत कराया गया।
प्रांतीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुधांशु द्विवेदी ने सभी युवा साथियों से संघ में सक्रिय भूमिका का आहवान किया। डॉ. रवि कटारे द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अलकेश चतुर्वेदी, डॉ. जे.के.गुजराल, डॉ. रश्मि चौबे, डॉ. ज्योति जाट, डॉ. प्रथा बेनर्जी, डॉ. सपना चावला, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. कामना वर्मा, डॉ. सुमनलता पुरोहित, डॉ. आभा पाण्डे, डॉ. हेमंत तनकंपन, डॉ. बलिराम अहिरवार के साथ अन्य प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page