जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

व्हीकल फैक्टरी 21 से 24 सितम्बर होने वाले मोटर स्पोर्टस का होगा आयोजन

जबलपुर दर्पण। व्हीकल फैक्टरी एक प्रमुख डिफेंस इंस्टालेशन है और यह भारतीय सशस्त्र बलों के लिये लॉजिस्टिक, मल्टी टेरेन और हैवी डयूटी वाहनों का आपूर्तिकर्ता है, व्हीएफजे 4 पहिया वाहनों और मल्टी टेरेन वाहनों के प्रौदयोगिकी संचालित नवाचार और डिजायनिंग में सबसे आगे रहा है व्हीकल फैक्टरी वाहन निर्माण इकाई विनिर्माण और लॉजिस्टिक समाधान प्रदान करने में अपनी दक्षता दिखाने के लिये और मध्य प्रदेश राज्य में मोटर स्पोर्टस कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। व्हीकल फैक्टरी एम पी टूरिज्म के साथ सह साझेदारी में यह आयोजन कर रही है। मोटर स्पोर्टस इवेंट के आयोजन से न केवल मोटर स्पोर्टस की पहुंच बढ़ेगी और मध्य प्रदेश में पर्यटन लोकप्रिय होगा, बल्कि आम जनता के लिये व्हीएफजे के उत्पाद और बुनियादी ढांचे का प्रदर्शन भी होगा, मोटर स्पोर्टस का संचालन व्हीकल फैक्टरी द्वारा मोटर स्पोर्टस के 2 डोमेन अर्थात प्रतिस्पर्धी कार रैली एवं ऑटो कास के तहत किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है, प्रतिस्पर्धी कार रैली (एवीएनएल आटोफिल्स रैली) :- व्हीएफजे ड्राइविंग के दौरान रोमांच की भावना पैदा करने और नये स्थानों के अन्वेषण के लिये प्रतिस्पर्धी मोटर रैली का आयोजन करेगा, मोटर रैली का आयोजन 21 सितम्बर 2023 से 24 सितम्बर 2023 तक 04 दिनों की अवधि में आयेजित किया जायेगा। कार्यक्रम का विस्तृत विवरण, भागीदारी के मानदंड, प्रवेश शुल्क कार्यक्रम पत्रक के रूप में संलग्न है, आँटो कास (एवीएनएल फुल थ्रॉटल टरमैक ऑटोकॉस) :- ऑटो कॉस एक समयबध्द प्रतियोगिता है जिसमें ड्राइवर एक निर्धारित कार्यक्रम के माध्यम से किसी निर्धारित स्थान पर पहुंचता है। व्हीकल फैक्टरी जबलपुर व्हीएफजे इस्टेट के टैस्ट ट्रैक क्षेत्र में ऑटो कॉस प्रतियोगता आयोजित करेगा। व्हीएफजे के पास विशेष रूप से सैन्य ग्रेड वाहनों के परीक्षण के लिये टैस्ट ट्रैक है। इस बुनियादी ढांचे का उपयोग ऑटो कॉस के खेलों को लोकप्रिय बनाने के लिये किया जायेगा यह आयोजन दिनांक 23 सितम्बर 2023 को आयोजित किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page