डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

ओवरलोड वाहन चलने से जर्जर हुई सड़क

दुर्घटना का बना रहता है अंदेशा

डिंडोरी। जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत बिछिया,समरिया मार्ग पर पर क्षमता से अधिक भारी वाहनों का आवागमन होने के चलते सड़क मार्ग अब धीरे-धीरे जर्जर होने लगी है। बताया गया कि बिछिया से सिमरिया,बहेरा टोला पहुंच मार्ग पर भारी वाहनों के चलने से मार्ग जर्जर हो गई है,साथ ही दुर्घटना का अंदेशा भी राहगीरों को बना रहता है।गौरतलब है कि भारी वाहनों के निषेध के बाद भी ओवरलोड वाहनों के चलने से स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।लोगों की माने तो सिमरिया गांव में स्थित मां नर्मदा स्टोन क्रेशर से हर दिन दर्जनों बार भारी वाहनों का आवागमन होता है।बताया गया कि लगभग आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली बहूउपयोगी मार्ग पर क्षमता से अधिक भारी वाहनों के चलने से सड़क जर्जर होने लगी है।बताया गया कि बिछिया, सिमरिया,बहेरा टोला,माधोपुर की ओर जाने वाली सड़क में हर दिन दस चकिया वाहन चल रहे हैं, जिस मार्ग की हालत दिनोंदिन खस्ताहाल होती जा रही है,स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों पर रोक लगाए जाने की मांग शासन प्रशासन की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page