एम. आर. कोठारी द्वारा एक खूबसूरत मुहिम की शुरुआत – “एक कपड़ा, एक मुस्कान”

जबलपुर दर्पण । एम. आर. कोठारी, जो जबलपुर का एक विश्वसनीय प्रतिष्ठान है, ने एक नई और प्रेरणादायक मुहिम “एक कपड़ा, एक मुस्कान” की शुरुआत की है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य कड़कती सर्दी में शहर के जरूरतमंद लोगों तक गर्म कपड़े पहुंचाना है। कॉलोनियों से कपड़े एकत्रित किए जाते हैं और फिर उन कपड़ों का वितरण शहर के गरीब और असहाय लोगों के बीच किया जाता है।
इस मुहिम के तहत, कपड़े दान करने वाले सभी डोनरों को संस्था की ओर से गिफ्ट वाउचर प्रदान किए गए, ताकि उन्हें और अधिक प्रेरित किया जा सके। अब तक 500 से अधिक कपड़ों का वितरण किया जा चुका है। इस प्रयास में विभिन्न कॉलोनियों का योगदान सराहनीय रहा है, जैसे कि शुभम् रेजीडेंसी बिलहरी, राजुल अपार्टमेंट, मदन महल, कुचैनी परिसर दमोह नाका, विशाल शिव पार्क, विजय नगर, शंभू श्री अपार्टमेंट विजय नगर और अन्य संगठन भी इस मुहिम में शामिल हुए हैं।
एम. आर. कोठारी शोरूम, गौरखपुर में भी इस मुहिम में सहयोग दिया जा सकता है। संस्कारधानी के निवासियों से अनुरोध है कि वे इस खूबसूरत पहल में भाग लें और अपनी छोटी सी कोशिश से जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने में योगदान करें।
इस मुहिम से न केवल गरीबों की मदद होगी, बल्कि यह समाज के हर व्यक्ति को एक सशक्त और प्रेरित करने वाली मिसाल बनेगा।



