जिला कांग्रेस कमेटी ने महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम को सोंपा ज्ञापन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। मध्य प्रदेश कांग्रेस शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश पर आसीन भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन रैली का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रजनीश राय ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बैठी है, महंगाई पर अंकुश लगाने में असफल साबित हुई है, महंगाई के चलते आज घरों का बजट बिगड़ चुका है। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश पर आसीन भाजपा की सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रही हैं, युवाओं ने जब रोजगार की बात की तो केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने लाठियां बरसाई है। प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है, किसानों के खिलाफ पारित किए गए तीनों कृषि विधेयक को वापस ना लेकर सरकार किसानों पर तानाशाही कर रही हैं। आज किसान धरना प्रदर्शन, आंदोलन करने पर मजबूर है। धरना प्रदर्शन को जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी के अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र पर आसीन नरेंद्र मोदी नेतृत्व की भाजपा सरकार कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर रोकने में निष्क्रियता साबित हुई हैं। अनेकों लोगों ने कोरोनावायरस से संक्रमित होकर अपने प्राणों को त्याग दिया, लेकिन केंद्र एवं मध्य प्रदेश भाजपा सरकार ने किसी भी मृतक परिवार को आज दिनांक तक किसी भी प्रकार का कोई मुआवजा नहीं दिया।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने किया संबोधित-
सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न के मामले देश एवं प्रदेश में तेजी से बढ़े हैं, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मजदूरों को मनरेगा में काम नहीं मिल रहा, देश की संपत्तियों को प्राइवेट हाथों पर बेचा जा रहा है। प्रमुख मांगों में मनरेगा में मजदूरों को 200 दिवस का कार्य, किसान विरोधी कानून को तत्काल निरस्त, पेगासस जासूसी मामले की जांच सहित अन्य की मांग की गई है। बताया गया कि जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र से ज्ञापन रैली, जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची जहां एसडीएम कार्यालय में 10 सूत्री मांगों को शीघ्र पूर्ण कराने महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की गई है। धरना प्रदर्शन रैली कार्यक्रम के दौरान आलोक शर्मा, रजनीश राय, रमेश राजपाल, महेंद्र सिंह ठाकुर, अकील अहमद सिद्धकी, शिवराज सिंह ठाकुर, अशोक सरैया, विजय दहिया, सुरेंद्र सरैया, लियाकत अली, रोहनी सिंह पाराशर, कपूर बनवासी, गिरवर सिंह मलगाम, धनु लाल बनवासी, ननकू सिंह परस्ते, एडवोकेट अनुपम प्रधान, गुल बसिया पूषाम, उर्मिला परस्ते, पुष्पा महोबे, ज्योतिरादित्य भलावी, गणेश सिंह, खेमकरण सिंह राजपूत, विकास कुमार धुर्वे, नंदलाल, टेक सिंह गौतम, शिव प्रसाद, शिव कुमार झारिया, नन्हे राम, श्यामलाल, देव सिंह भारती, संदीप शाह पट्टा, ए ए कुरैशी, राज कुमार परतेती, रवि कुमार, शेर सिंह ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



