डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिले भर में भाजपा कार्यकर्ता ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। प्रदेश नेतृत्व की आवाहन व जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिलेभर में कल शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन सभी मंडल केंद्रों में किए गए थे। बताया गया कि समनापुर मंडल के कार्यालय में समनापुर मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत के नेतृत्व में आयोजन संपन्न कराई गई, जहां दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इसी तरह शाहपुर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय के नेतृत्व में शाहपुर मंडल के 69 मतदान केंद्रों में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं मतदान केंद्रों के प्रभारियों की उपस्थिति में एकात्म मानववाद के रचयिता महामना पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इसी कड़ी में विक्रमपुर, कसईसोडा के मतदान केंद्र में मंडल अध्यक्ष सुशील राय महामंत्री रामानुज राव ताहर सिंह की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की के तेलीय चित्र पर तिलक लगाकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात मंडल अध्यक्ष सुशील राय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डाला और सेवा आश्रम के बच्चों को फल वितरण किया गया, इस अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

शहपुरा में पौध रोपण व फल वितरण कर मनाई गई जयंती –

जिले के शहपुरा में प्रदेश अध्यक्ष बी ड़ी शर्मा के निर्देशानुसार व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन व मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के नेतृत्व में मंडल शहपुरा व सभी बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल की जयंती पौध रोपण व हॉस्पिटल में फल ,बिस्किट वितरित कर मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बसंत गुप्ता,अनूप गुप्ता,पंकज तेकाम प्रदेश महामंत्री,ज्ञानदीप त्रिपाठी जिला महामंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल की जीवन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान पंकज तेकाम नगर परिषद डिण्डोरी अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, बसन्त गुप्ता वरिष्ठ नेता, ज्ञानदीप त्रिपाठी जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, अनूप गुप्ता उपाध्यक्ष नगर परिषद,जित्तू हरीश राय उपाध्यक्ष, राजेन्द्र तिवारी उपाध्यक्ष, राजेश गुप्ता उपाध्यक्ष,रामलाल रजक,सुरेन्द्र साहू मंडल महामंत्री, सलभ साहू,राहुल रैकवार,मधु बनवासी, लष्मी बरमैया,सुमन साहू,अनिता कछवाहा, कैलास उशराठे, नागेन्द्र सिंह चौहान,प्रमोद मौर्या, दिलीप झारिया,पवन झारिया, सलभ साहू, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, पंकज साहू, तुलसीदास गुप्ता, आशीष कुमार गौतम मीडिया प्रभारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page