जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक ने श्रमिकों को किया सम्मानित

जबलपुर दर्पण। विश्व भर में 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल पर श्रमिकों के योगदान एवं उनके परिश्रम को रेखांकित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अंतर्गत कोटा, भोपाल एवं जबलपुर मण्डलों में कार्यरत ग्रुप “डी ” के रेल कर्मचारियों को पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक एवं पमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय द्वारा सम्मानित किया गया। महिला कल्याण संगठन ने इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, परिचालन एवं संकेत एवं दूरसंचार के विभागों में कार्यरत ट्रैक मैन्टेनर, हेल्पर, सामान्य सहायकों, पॉइंट्स मैनों आदि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुल 15 रेलकर्मियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय की महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना सक्सेना, सचिव श्रीमती अमृता शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।
पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक एवं पमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा रेलवे के प्रति समर्पण भाव से एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले विभिन्न स्टेशनों तथा विभिन्न विभागों में काम करने वाले रेल कर्मचारियों के काम की सराहना की एवं प्रोत्साहन स्वरूप अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार 06 मई 2024 को उन्हें सम्मानित किया गया। महप्रबन्धक के द्वारा सम्मान पाकर सभी रेलकर्मी खुश हुए।

विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल कर्मियों की जानकारी इस प्रकार है :-

इंजीनियरिंग विभाग :- अनवर अली / ट्रैक मैन्टेनर-II / सागर/पूर्व, धरम बाई / ट्रैक मैन्टेनर / गंगापुरसिटी, रामजानकी / हेल्पर / कोटा।

दूरसंचार एवं संकेत विभाग :- फूला बाई / सहायक सिग्नल / न्यू कटनी जंक्शन, अंजली शर्मा / तकनिकी सिग्नल / ओबेदुल्लागंज, सोना पुरोहित / सहायक सिग्नल / कोटा।

इलेक्ट्रिकल विभाग :- धनेश कुमार कटारिया / हेल्पर /नियंत्रण कक्ष /जबलपुर, संदीप कुमार /सामान्य सहायक / टीआरएस /तुकलाकबाद, मिथलेश गुप्ता / ऑफिस असिस्टेंट / कटनी।

मैकेनिकल विभाग :- राकेश तिवारी / सामान्य सहायक / मुख्यालय /जबलपुर, निशा तिवारी असिस्टेंट / सी एन्ड डब्लू / न्यू कटनी जंक्शन एवं माधुरी बाई असिस्टेंट / सी एन्ड डब्लू / न्यू कटनी जंक्शन।

परिचालन विभाग :- कुंवर सिंह / पॉइंट्स मैन – ए / भावनीमण्डी, हज़ारी लाल /पॉइंट्स मैन /सोहागपुर एवं महेश नारायण श्रीवास्तव /पॉइंट्स मैन /भोपाल आदि रेलकर्मी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page