राष्ट्रीय खिलाड़ी बनने शिविर में सीख रहे हैं हॉकी के गुण

जबलपुर दर्पण। शासकीय विज्ञान महाविधालय के हॉकी ग्राउंड में खेल युवक कल्याण विभाग के मार्गनिर्देशन में व मार्बल रॉक हॉकी क्लब एवं शासकीय विज्ञान महाविधालय के संयुक्त तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 01.05.2024 से नियमित रुप से जारी है। इस शिविर में 05 वर्ष से लेकर 20 वर्ष तक के बालक-बलिकाएँ भाग ले रहे है शिविर के दौरान बच्चों को हॉकी की बेसिक बारीकियॉ सिखलाई जा रही है जैसे – स्टापिंग, हिटिंग, पुशिंग, ड्रिबलिंग, पेनाल्टी कार्नर, स्कूप, प्लेयिंग पोजीशन के साथ-साथ हॉकी के वर्तमान नियमों एवं मैच खेलने की तकनीक को सिखाया जा रहा है। शिविर में भाग ले रहे बच्चों को हॉकी की ट्रेनिंग के साथ-साथ अनुशासन व शिक्षा पर विशेष तौर से बताया जा रहा है हॉकी शिविर में भाग ले रहे बच्चों को कोच एल्विन सुशील कुमार पूर्व रेलवे खिलाड़ी व अशरफ अली मध्य प्रदेश पुलिस नियमित रुप से प्रतिदिन प्रशिक्षण दे रहे है। शिविर के दौरान समय-समय पर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी श्री औंकार दुबे (क्रीड़ा अधिकारी) द्वारा अपने अनुभवों का लाभ शिविर में भाग ले रहे बच्चों को दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण शिविर को संचालित करने में वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ रमेश शुक्ला, मार्बल रॉक क्लब के अध्यक्ष अजय मार्को, हॉजी सैय्यद हैदर अली लायन पप्पी खान, डॉ विशाल बन्ने, डीएसपी प्रभुल्ल श्रीवास्तव, आरिफ अली, जय रोहाणी, हसन अली, आकाश रैकवार, असलम अली, डेनिस लाल, रजनीश गौतम, अफसर अली का विशेष योगदान दे रहे है।



