जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संत रामपाल महाराज जी का एकदिवसीय सत्संग का आयोजन संपन्न

जबलपुर दर्पण। रविवार को संत रामपाल महाराज जी का एक दिवसीय सत्संग का आयोजन वृन्दावन रेस्टोरेंट सगडा में संपन्न हुआ। सत्संग प्रवचन का प्रसारण LED टीवी के माध्यम से किया गया। जिसमें संत रामपाल महाराज ने सत्संग में बताया कि सत साधना भक्ति से ही मानव जीवन सार्थक होगा। इस सत्संग के माध्यम से संत रामपाल महाराज जी ने धार्मिक ग्रंथों के आधार पर सत साधना से अवगत कराया, क्योंकि सत्य साधना और सद मंत्रों अभाव में मनुष्य को बुराईयां त्यागना बहुत ही दुष्कर प्रतीत होता है।जब मनुष्य पूर्ण गुरु की शरण में जाकर सत साधना के मंत्रों की भक्ति करता है तो उसमें सामाजिक बुराईयां और नशा इत्यादि के खिलाफ लड़ने की क्षमता बहुत अधिक प्रबल हो जाती है। सत्संग का श्रवण करने आये भक्तों ने अपने अनुभव से भी अवगत कराते हुए कहा कि संत रामपाल महाराज जी से दीक्षा ग्रहण करके आज लाखों लोग सामाजिक कुप्रथाओं व बुराइयों जैसे छुआछूत, दहेज, कन्या भ्रूण हत्या आदि को जड़ से समाप्त करने हेतु डटकर मुकाबला कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page