भक्तों ने उतारी पंढरपुर महाराष्ट्र से पधारे श्रीविट्ठल रखुमाई श्रीविग्रह की आरती किया पूजन

जबलपुर दर्पण। भक्तों ने घर घर आरती उतारकर भगवान से सर्व मंगल की कामना के लिए श्रीहरि विठ्ठल रखुमाई श्रीविग्रह संत ज्ञानेश्वरजी महाराज की पादुका पूजन किया।
जबलपुर में पंढरपुर महाराष्ट्र के श्रीहरि विठ्ठल रखुमाई की 18 दिवसीय महोत्सव विगत 10 वर्ष से आषाढ़ी कार्तिकी वारी महामंडल जबलपुर की वार्षिक वारी यात्रा आगामी 16 जुलाई आषाढ़ी एकादशी को दत्त मंदिर से प्राचीन विठ्ठल रखुमाई मंदिर हनुमान ताल तक निकाली जाएगी।
प्रति वर्ष अनुसार होने वाली प्रसिद्ध वारी यात्रा के क्रम में चक्रीय आरती व हरिनाम संकीर्तन यात्रा शिव मंदिर संजय नगर से गजानन महाराज मंदिर यादव कालोनी में संपन्न हुई।
श्री क्षेत्र पंढरपुर से पधारी भगवान विट्ठल रखुमाई जी का श्री विग्रह एवम् संत ज्ञानेश्वर जी महाराज की पादुका पूजन , महाआरती , गजानन महाराज मंदिर यादव कालोनी में संपन्न हुई ।
चक्रीय आरती श्रीहरि विठ्ठल रखुमाई माता के पूजन में डा स्वाति सदानंद गोड़बोले , सोनिया रंजीत सिंह, अंशुल राधवेंद्र यादव,रसिका ताम्हणकर, सुषमा नाईक, मनीषा, सीमा, चित्रा दुग्वेकर, शिल्पा, सुनीता बापट, शीला पागे, रूपा वैध, निधि सवडतकर, अभय गोरे, राकेश ताम्हणकर, दिलीप कुलकर्णी , डा गिरीश मैराल, राजेश तोपखाने वाले, अविनाश सराफ, चिन्मय जोशी, सच्चिदानंद शेकटकर, तरूण सोनोने, विध्येश भापकर, संदीप पंराजपे, किशोर कलमकर सहित बड़ी संख्या में वारकरी भक्त उपस्थित रहे। आज चक्रीय आरती हरिनाम संकीर्तन यात्रा श्री शिव मंदिर रामेश्वरम कालोनी उखरी एम आर 4 रोड़ में सायं काल 6 बजे से आयोजित हैं।



