मदन महल दरगाह मे गतरात्रि आगामी पर्व मुहर्रम की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित

जबलपुर दर्पण। मदन महल दरगाह मे गतरात्रि आगामी पर्व मुहर्रम की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। मुतवल्ली सैयद कादिर अली कादरी ने तिलावते क़ुरान पाक मीटिंग की शुरुआत की। सज्जादानशीन इनायत अली कादरी के द्वारा संचालित बैठक मे वरिष्ठ समाज सेवी हाजी मकबूल अहमद रज़वी ने अपने वक्तव्य मे कहा हज़रत इमाम हुसैन सब्र की इंतहा है संस्कारधानी का मुहर्रम कौमी एकता का मर्कज है यहाँ सभी धर्मो के लोग इमाम आली मकाम का उर्स मिल-जुलकर मनाते है। लिहाज़ा सब्र-शांति के साथ जिला प्रशासन – पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए मुहर्रम मनाना है ।
अकबर खान सरबर ने कहा की हमें अदब और अक़ीदत का ख्याल रखते हुए मुहर्रम मनाना है। हमारी बजह से किसी को तकलीफ ना पहुचे इस बात का ख्याल रखे।
लगभग 50 से ज्यादा मुजवार व कमेटियां शामिल हुई। सभी कमेटियों व मुजवारों ने एक स्वर मे कहा की हम शालीनतापूर्वक और अक़ीदत से मुहर्रम मनाएंगे। मीटिंग में थाना प्रभारी गढ़ा एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे जिन्होंने कहा की प्रशासन आपके साथ हर कदम रहेगा और शासन प्रशासन की गाइड लाइन के अंतर्गत पर्व को मनाये। मीटिंग मे अन्ना बाबा, गुलफाम बाबा, अब्दुल बाबा, कालू बाबा, सोनू बाबा ,सहित सैकड़ो लोग उपस्तिथ रहे। अंत मे सज्जादानशीन मुबारक कादरी ने सभी उपस्तिथ लोगों का शुक्रिया अदा कर आभार व्यक्त किया।



