जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दशमेश चौक पर खंडा और कटंगा ब्रिज का नाम शहीद ए आजम भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग

जबलपुर दर्पण। गोरखपुर स्थित कटंगा तिराहे पर नवनिर्मित फ्लाई ओवर ब्रिज का नाम शहीद ए आजम भगत सिंह के नाम पर रखने एवं मदनमहल दशमेश चौक स्थित ब्रिज के नीचे की रोटरी में खंडा स्थापित करने की मांग को लेकर आज नगर के सिख समाज ने जबलपुर सिख संगत रजि. की अगुवाई में,नगर निगम में महापौर जगत बहादुर अन्नू को ज्ञापन सौंपा । प्रत्युत्तर में महापौर अन्नू ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल का जयकारा गुंजाते हुए सिख समाज का अभिनंदन किया और शीघ्र ही कमेटी गठित कर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया । इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ ही केंद्रीय गुरु सिंह सभा के नगर अध्यक्ष अजीत सिंह नैयर सीटू वीरजी, जबलपुर सिख संगत के संयुक्त सचिव दलबीर सिंह जस्सल गुरु गोबिंद सिंह खालसा एजु. सोसायटी के अध्यक्ष स. कुलदीप सिंह बंसल, सुरेन्द्र सिंह खनूजा, हरमिंदर सिंह सैनी सतपाल सिंह संधू, परमजीत सिंह भंगू, काके गूमर, लखवीर सिंह छावड़ा,नरेंद्र सिंह, टिंकू रील, दुग्गल बंधु, जी एस सोढ़ी , मनप्रीत सिंह आहूजा मिक्की, कुक्की भामरा, रोमी सलूजा, प्रदीप सिंह, अजीत सिंह चड्डा, बलवीर सिंह साहनी, हरदीप सिंह सैनी, मंजीत गुजराल, श्रीमती सतनाम कौर, बबली सलूजा एवं बलबिंदर कौर सैनी सहित नगर एवं उपनगरीय क्षेत्रों रांझी खमरिया अधारताल व ग्वारीघाटआदि के गुरुद्वारों एवं सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण शामिल रहे।
श्री जस्सल ने ज्ञापन का वाचन किया और अजीत सिंह नैयर सीटू ने आभार प्रकट किया l

ज्ञात हो कि विधान सभा चुनावों से पूर्व तत्कालीन सांसद एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने दशमेश चौक में ब्रिज की रोटरी पर खंडा लगाने का वादा किया था। दूसरी तरफ कटंगा को भगत सिंह चौक का दर्जा प्राप्तहै.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page