संभागीय बैठक में सदस्यता अभियान की जानकारी लेने जबलपुर आये प्रदेश प्रभारी

जबलपुर दर्पण। बहुजन समाज पार्टी जबलपुर में जोन स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया मध्य प्रदेश के 30 जिलों के पदाधिकारीगण आमंत्रित किये गये कार्यक्रम में मुख्य अतिथी नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह पटेल एवं मनीष आनंद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान की जानकारी लेते हुए सभी पदाधिकारीगणों को संगठित होकर बसपा में अधिक से अधिक लोगों को जोडने की अपील की बसपा जोन इंचार्ज के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा की पार्टी द्वारा युवा नौजवान, महिलाओ को संगठन में भागीदारी देने एवं प्रदेश में जिला, नगर, विधानसभा, सेक्टर कमेटियों में सक्रीय लोगों को जबावदारी दी जा रही है, भानतलैया रविदास आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के जोन इंचार्ज बालकिशन चौधरी,उमाकांत बंदेवार ,गोटिया,राकेश चौधरी, जिलाध्यक्ष एड.लखन अहिरवार, एड.दिनेश कुशवाहा, ईश्वरी बौद्ध, डाॅ सतपाल सिंह, राजमणी साकेत, लक्ष्मन चौधरी, सुधा सिंह,आशा गोटिया,सुशील राजा,रानी वर्मा, विकास पटेल,अमित कर्नल, रामपाल संकेत,मनोज सोनी, धीरेन्द्र पटेल, ओ.पी.पटेल, रामजी सतनामी, सहित प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.



