जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

समरसता भृगु वाटिका में 13 सौ वृक्षों के लिए हुआ पौधारोपण

जबलपुर दर्पण। समरसता सेवा संगठन ने नगर परिषद भेड़ाघाट के सहयोग से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एक पेड़ मां के नाम अभियान को समर्पित करते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, बरगी विधायक नीरज सिंह ठाकुर, डॉ जितेंद्र जामदार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नगर परिषद भेड़ाघाट अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी, समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन, सचिव उज्ज्वल पचौरी की उपस्थिति में लम्हेटा घाट के समीप 13 सौ से अधिक पौधो को रोपित किया। सर्व समाज की सहभागिता से घूघरा वाटर फॉल के लम्हेटा घाट के समीप समरसता भृगु वाटिका का निर्माण किया गया।

समरसता सेवा संगठन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मंचीय कार्यक्रम से हुई जिसमे दीप प्रज्वलन के साथ ही आचार्य गण द्वारा नर्मदा अष्टक किया गया और श्री राम नाम महामंत्र का जप किया गया।
इसके उपरांत अतिथियों के साथ उपस्थित सभी समाज के लोगो ने पीपल, बरगद, कदम, अशोक, मोलश्री, रुद्राक्ष, लाल चंदन, बेल, आम, नींबू, चीकू, जामुन, कटहल, कोकम बेलिया जैसे उपयोगी पौधो को लगाया गया।

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का आह्वान पूरे देश से किया और हम देखते है कि के नाम में ही पवित्रता है और प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जब इस अभियान का आह्वान किया तो पूरे देश में लोग पुण्य भाव से इस अभियान में जुड़ गए। जिस तरह मां ने हमे जन्म दिया और पाल पोस का बड़ा किया उसी तरह हमे अपने द्वारा रोपित पौधे की देखरेख कर उसे बड़ा करना होगा।

उन्होंने कहा हम प्रकृति की पूजा करते है पेड़, जल, पशु, पक्षी में हम देवता का वास मानते है। आने वाली पीढ़ियों को विरासत के रूप में अपने लगाए हुए पौधे को वृक्ष के रूप में देंगे। पीढ़ियां इसके लिए हमे धन्यवाद दे या ने दे परंतु हमारे मन में सुख का यह भाव जरूर रहेगा कि हमने अपनी पीढ़ी के लिए कुछ किया है। इसीलिए हर वर्ष कम से कम एक पेड़ हमे अवश्य लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा सामाजिक समरसता की बात तो बार बार होती आई है लेकिन इस दिशा में काम नही हो पाता है पर समरसता सेवा संगठन द्वारा समाज को समरस करने का जो कार्य किया जा रहा है करना अपने आप में अभिनंदनीय है। यह भाव वास्तव में इस बात का प्रतीक है कि संकल्प हो समाज को जोड़ने का तो सफल जरूर होता है।

सांसद श्री आशीष दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री जी के मुखार बिंद से निकली बात और उनके द्वारा किया गया आहवान जनचेतना पैदा करता है और लोग अभियान के रूप के उसे लेकर लग जाते है। हरियाली कम हो रही है। हमारे परिवार में अनेकों अवसर आते है जन्मदिवस, पुण्यतिथि, वर्षगांठ आदि पर एक पेड़ लगाने का संकल्प ले तो हम प्रकृति को हम कुछ दे सकते है। समाज हित और मानव हित के कार्यक्रम में हम सभी की सहभागिता होनी चाहिए। इस पुण्य कार्य को सभी मिलकर आगे बड़ाना होगा। सामाजिक समरसता के इस कार्य की जितनी सराहना की जाए कम है।

बरगी विधायक श्री नीरज सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने कहा विगत एक वर्ष में संगठन ने सर्वसमाज के सहयोग से 42 गोष्ठी एवं सम्मान समारोह के कार्यक्रम आयोजित किए है इन कार्यक्रमों के साथ ही विगत दिनों सर्व समाज की बैठक में निर्णय लिया गया की समाजिक कार्यों के अलावा प्रकृति के लिए समरस भाव से मिलकर कार्य करना चाहिए और इसके लिए वृहद पौधारोपण किया जाए।

इस अवसर पर महेश तिवारी, अनिल तिवारी, सुनील जैन, दिलीप राय, किशोर दुबे, ओमनारायण दुबे, शैला जैन, पं रोहित दुबे, शरदचंद्र पालन, पं ब्रजेश दीक्षित, सुधीर भागचंदानी, रविंदर सिंह चाना, अमरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, सुरेश विचित्र, पुष्पराज पिल्लई, डॉ सुनील मिश्रा, प्रमोद पंडा, वीरेन्द्र केसरवानी, अभिमन्यु जैन, गोरे केसरवानी, अभिनव यादव, तारक चौहान, राजीव गुप्ता, विजय गुप्ता, रविशंकर साहू, मुकेश साहू, हरीश साहू, राजेश साहू, राजकुमार रजक, विवेक रजक, ब्रजेश नामदेव, वीरेंद्र नामदेव, प्रवीण डोंगरे, रमेश सोंधिया, रोशन चौधरी, माता प्रसाद अहिरवार, रत्नेश मिश्रा, धीरज अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page