जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जगत के पालनहार भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया

जबलपुर दर्पण। भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जगत के पालन हार योगेश्वर भगवान श्री कृष्णा का जन्मोत्सव अजय सत्य प्रकाश होम्स तिलहरी निवासी श्रीमती मनीषा अनिल शुक्ला, श्रीमती नेहा अंकित पांडेय, श्रीमती गरिमा अनुराग शुक्ला ने श्री कृष्णाजन्मष्टमी का व्रत रखकर कृष्ण चालीसा का पाठ कर, पूरे भक्ति भाव से आरती पूजन हवन कर महोत्सव मनाया। इस सुअवसर पर नटखट नन्हे मुन्ने बच्चे अग्रिम जय व भैया श्रेयश पांडेय को कृष्ण कन्हैया एवं बिटिया रानी श्रीयम अग्रिमा को श्रीराधा रानी बनाकर पूजन अर्चन कर चरण पखारे कर आशीर्वाद लिया।



