राष्ट्रीय खेल दिवस पर रानीताल मैदान में खो-खो खेल का किया शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में रानीताल मैदान मे खो-खो खेल का शुभारंभ विश्वामित्र अवाडी॔ मध्य प्रदेश एमेच्योर खो खो-खो सघ के सचिव संजय यादव, विनोद पोद्दार, चंद्रशेखर स्वामी, गोल्डी गुप्ता, नैंसी जैन, पूजा बर्मन ने मेजर ध्यानचंद की फोटो पर फूल माला अर्पित कर, खो खो मैदान का शुभारंभ किया गया, इसके बाद टीम ए विरुद्ध टीम बी के बीच मैच खेला गया, जिसमें टीम ए ने दो अंको से विजय प्राप्त की, टीम ए के शुभम काछी विवेक यादव अर्जुन गोटिया का खेल सराहनीय था खेल का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार शुभ पटेल को दिया गया निर्णयक की भूमिका सोनिया ब्राह्मण वंशिका सोंधिया ने निभाई, इस अवसर पर खेल विभाग से श्रीमती सरस्वती शर्मा, आशा खैरवार, शबा सिद्दीकी, आशा तिवारी, मनीष यादव, दुर्गेश पटेल उपस्थित रहे ।



