स्वास्थ्य को लेकर साइकिल रैली निकाली

जबलपुर दर्पण। हृदय स्थल बस स्टैंड चौक के आगे मोटर मित्र पेट्रोल पंप से लेकर शास्त्री ब्रिज चौराहे तक सैकड़ो की संख्या में मौजूद साइकिल थामें लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। फ़िट साइकिलोंथान का उद्घाटन के कैंट विधायक अशोक रोहाणी एवं अंतरराष्ट्रीय प्रेरक डॉ अनुराग सोनी एवं नीलेश रावल के द्वारा किया गया, संघ के महाकोशल क्रीड़ा भारती एवं ब्रिटिश फ़ोर्ड फ़ाउंडेशन स्कूल के तत्वाधान में 29 अगस्त को सुबह 7.30 बजे बड़ी संख्या में विद्यार्थी युवाओं और प्रबुद्धजनों एवं शहर के नागरिक साइकिल पर सवार होकर ब्रिटिश स्कूल राइट टाउन से मालवीय चौक, करमचंद चौक, तीन पत्ती चौक होते हुए शास्त्री ब्रिज से पुनः वापस ब्रिटिश स्कूल आएं। इस दौरान समस्त लोगों के लिए स्वल्पाहार की सेवा भी दी गई, इस साइकिलथॉन का उद्देश्य के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति चेतना विकसित करना था एवं लोगों को फ़िट रहने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से यह वृहद कार्यक्रम किया गया था ।। इस कार्यक्रम में लगभग 900 साइकिल सवार शामिल थे, शहर के लिए यह गर्व का विषय है कि इतने बड़े पैमाने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का क्रीडा विभाग जन चेतना विकसित करता है, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्रिटिश फ़ोर्ड फाउण्डेशन के चेयरमैन अंतरराष्ट्रीय प्रेरक डॉक्टर अनुराग सोनी , क्षेत्र संयोजक श्री अनंत डीके , विभाग संयोजक प्रकाश विस्फटे , समाजसेवी विशाल दत्त, महानगर अध्यक्ष मनोज सिंह भीष्म सिंह नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं अन्य कीड़ा भारती के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।



