निर्मला चर्च में वेलांकन्नी माता की नवीन प्रार्थना का प्रथम दिवस मनाया

जबलपुर दर्पण। निर्मला चर्च में वेलांकन्नी माता के सम्मान में नवीन प्रार्थना के प्रथम दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परम श्रद्धेय फादर कुजूर ने ध्वजारोहण किया और मिस्सा बलिदान चढ़ाया। इस विशेष आयोजन का संचालन सीएमएस क्रमांक 2 के विश्वासियों द्वारा किया गया, जिसमें पाली परिषद की श्रीमती शीला माचाड़ो, स्टीफन जोसेफ, मार्शल जेकब और सभी क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
नवीन प्रार्थना का दूसरा दिन मनाया जाएगा, जिसका आयोजन सीएमएस क्रमांक 1 के विश्वासियों द्वारा किया जाएगा। पल्ली पुरोहित फादर क्रिस्टोफर और पल्ली परिषद के सभी सदस्यों ने वेलांकन्नी माता के भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है, ताकि इस पवित्र अवसर को और भी श्रद्धापूर्वक मनाया जा सके।



